प्रेम कुमार को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने पर गयाजी में BJP नेताओं ने फोड़े पटाखे, बांटी मिठाई

गयाजी : गयाजी शहर से राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नौ बार के विधायक डॉ. प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष निर्विरोध चुने गए। इसके बाद गयाजी शहर में भाजपा कार्यकर्ताओं में भी काफी खुशी का माहौल देखा गया। गयाजी के अंबेडकर मार्केट के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और एक दूसरे को मिठाई खिलायी। भाजपा नेता इंजीनियर अजय कुशवाहा ने कहा कि गयाजी विधानसभा से लगातार नौवीं बार प्रेम कुमार विधायक बने हैं। साथ ही हम लोगों में दोगुनी खुशी है कि इस बार डॉक्टर प्रेम कुमार बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी निर्विरोध चुने गए हैं। बिहार विधानसभा में अध्यक्ष के पद पर बैठकर वह विधानसभा की कार्यवाही को पूरा करेंगे।

यह भी पढ़े : Breaking : सर्वसम्मति से विधानसभा के नए स्पीकर बने प्रेम कुमार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Latehar News: मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से पहले जान लें...

Latehar News: लातेहार ज़िले में 'स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न' (SIR) 2026 अभियान शुरू हो गया है। इस पहल के तहत, ज़िले के सभी मतदान केंद्रों...

Bokaro News: एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच में मिले दो लावारिस...

Bokaro News: बोकारो रेलवे स्टेशन पर "ऑपरेशन नारकोस" के तहत एक अहम कार्रवाई में, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने एलेप्पी एक्सप्रेस के जनरल कोच...

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...