धनबाद सदर अस्पताल का विवाद खत्म, 420 बेड के अस्पताल का निर्माण होगा तेज

Dhanbad: धनबाद सदर अस्पताल परिसर में चहारदीवारी निर्माण को लेकर पिछले दिनों बनी गलतफहमी अब पूरी तरह दूर हो गई है। गुरुवार को निर्माण स्थल पर आयोजित बैठक में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधे श्याम गोस्वामी, सिविल सर्जन आलोक कुमार विश्वकर्मा और अंचलाधिकारी सहित अन्य अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की और स्पष्ट किया कि निर्माण कार्य को लेकर किसी भी प्रकार का विवाद नहीं है।

अस्पताल क्षेत्र में नहीं है कोई विवाद: बार एसोसिएशन

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी ने कहा कि सदर अस्पताल परिसर में 420 बेड के नए अस्पताल का निर्माण आपसी सहयोग और सहमति के साथ किया जा रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ अफवाहें फैल रही थीं, लेकिन वास्तविकता में किसी प्रकार की आपत्ति या विवाद मौजूद नहीं है।

धनबादवासियों को मिलेगी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा:

सिविल सर्जन आलोक कुमार विश्वकर्मा ने कहा कि नया सदर अस्पताल बड़ी आबादी को बेहतर स्वास्थ्य लाभ देगा। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल में क्रिटिकल केसे का इलाज, आधुनिक सुविधाएं और विस्तृत बेड क्षमता उपलब्ध होगी, जिसका सीधा फायदा मरीजों को मिलेगा। सिविल सर्जन ने भरोसा दिलाया कि निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है और जल्द ही धनबादवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

रिपोर्टः सोमनाथ

 

Traffic Challan Ranchi: रांची में Traffic Police का Special Drive, एक...

 रांची में यातायात पुलिस ने मोटर वाहन अधिनियम के उल्लंघन पर विशेष अभियान चलाकर 3874 चालान काटे। बिना हेलमेट के 1919 और नो पार्किंग...

Ranchi Bike Theft:रांची में Police की बड़ी लापरवाही, चोरी की बाइक...

रांची के रिम्स से चोरी हुई बाइक सुजाता चौक पर ट्रैफिक पुलिस ने पकड़ी, लेकिन सत्यापन के बजाय 9 हजार का चालान काटकर चोर...

Jharkhand Assistant Teacher Recruitment:झारखंड सहायक आचार्य भर्ती में बड़ा अपडेट, 218...

 झारखंड माध्यमिक सहायक आचार्य नियुक्ति में अनुशंसित 877 अभ्यर्थियों में 218 की डिग्री निजी विश्वविद्यालयों से है। प्रमाण पत्रों की दोबारा जांच होगी।Jharkhand Assistant...