जेपीएससी ने छठी सिविल सेवा परीक्षा का संशोधित रिजल्ट फिर जारी किया। हाईकोर्ट के आदेश पर मोहिनी रितिका टोप्पो को खेल कोटा में प्रशासनिक सेवा मिली।
JPSC 6th Civil Service Revised Result रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा के परिणाम में एक और संशोधन किया है। शुक्रवार को आयोग ने झारखंड उच्च न्यायालय के आदेश के आधार पर नया परिणाम जारी किया जिसमें खेल कोटा से मोहिनी रितिका टोप्पो को प्रशासनिक सेवा में नियुक्ति दी गई है। वह अनुसूचित जनजाति (ST) वर्ग से हैं।
JPSC 6th Civil Service Revised Result:
यह छठी सिविल सेवा परीक्षा का तीसरा संशोधित परिणाम है। पहले अप्रैल 2020 में इसका परिणाम प्रकाशित किया गया था, जिसके बाद मार्च 2022 में दूसरा संशोधित रिजल्ट जारी किया गया था।
Key Highlights
जेपीएससी ने छठी संयुक्त सिविल सेवा परीक्षा का संशोधित रिजल्ट फिर जारी किया
खेल कोटा के तहत मोहिनी रितिका टोप्पो का प्रशासनिक सेवा में चयन
रिजल्ट संशोधन हाईकोर्ट के आदेश पर किया गया
परीक्षा 326 पदों के लिए आयोजित हुई थी, जिनमें 143 पद प्रशासनिक सेवा के
विवादों, आरोपों और कानूनी प्रक्रिया के कारण रिजल्ट कई बार जारी हुआ
JPSC 6th Civil Service Revised Result: परीक्षा और विवाद का लंबा सिलसिला
इस परीक्षा के लिए कुल 326 पदों पर नियुक्ति होनी थी, जिनमें से 143 पद प्रशासनिक सेवा के तहत हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद कई उम्मीदवारों ने प्रक्रिया में त्रुटि, मूल्यांकन विवाद और गलत चयन का आरोप लगाया था। इस मामले में कई याचिकाएं दायर की गईं और इसकी सुनवाई हाईकोर्ट में चली।
मार्च 2022 में जारी संशोधित परिणाम में पहले चयनित कुछ उम्मीदवार सूची से बाहर हो गए थे, जिसके बाद मामला और जटिल हो गया। अब हाईकोर्ट के नवीनतम निर्देश पर आयोग ने तीसरी बार परिणाम में बदलाव किया है।
Highlights


