सरकारी स्कूलों में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव? मंत्री ने खुद बताया प्लान

पटना : बिहार के सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चे भी अब कंप्यूटर चलाएंगे। नई सरकार बनने के बाद शिक्षा विभाग इसकी तैयारी में जुट गया है। इसके अलावा सभी विद्यालयों में लैब सहित आधारभूत संरचना उपलब्ध कराने की तैयारी शुरू कर दी गई है। इसकी जानकारी सूबे के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने मंगलवार को संवाददाताओं से वार्ता के दौरान दी।

CM नीतीश के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शिक्षा में काफी सुधार हुआ है – मंत्री सुनील कुमार

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनने के बाद शिक्षा में काफी सुधार हुआ है। जिससे स्कूलों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की संख्या में काफी वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी सरकारी विद्यालयों के शिक्षकों से लेकर छात्र-छात्राओं को भी डिजिटल प्लेटफार्म मुहैया कराया जाएगा। इसको लेकर सभी विद्यालयों में लैब और टैब मुहैया कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एसटीईटी का रिजल्ट आने के बाद टीआर-4 की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा गया है। जनवरी के बाद शिक्षक नियुक्ति की संभावना है। उसके बाद ही लाइब्रेरियन की नियुक्ति शुरू होगी।

एक करोड़ 9 लाख बच्चे को मिलता है मध्यान भोजन

शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में पढ़ने वाले एक करोड़ नौ लाख बच्चों को प्रतिदिन बेहतर मध्यान भोजन उपलब्ध कराया जाता है। इसके लिए सभी विद्यालयों में दो लाख 14 हजार रसोइयां बच्चों के लिए मध्यान भोजन बनाने में लगी हुई है।

दिव्यांग बच्चों के लिए होगी शिक्षा की बेहतर व्यवस्था

शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने कहा कि राज्य में नौकरी और रोजगार परक शिक्षा की व्यवथा की जा रही है। ताकि अधिक से अधिक युवकों को रोजगार मिल सके। इसके साथ ही राज्य के दिव्यांग बच्चों को बेहर शिक्षा व्यवस्था कराने की दिशा में सरकार कार्य कर रही है। दिव्यांग बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए भी शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी।

यह भी पढ़े : Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 19 एजेंडों पर लगी मुहर

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की...

Samrat Choudhary Mahanavami Puja: महानवमी के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की। इस...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: दुर्गा पूजा पंडालों में स्वच्छता अभियान...

Bihar Durga Puja Cleanliness Campaign: बिहार में दुर्गा पूजा के दौरान पूजा पंडालों और आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने के लिए विशेष अभियान...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली-छठ पर बिहार आने वालों को...

Bihar Amrit Bharat Special Train: दीपावली और छठ महापर्व पर घर लौटने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। यात्रियों...