बिहार के सरकारी स्कूलों में केजरीवाल मॉडल होगा लागू- शिक्षा मंत्री

पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में केजरीवाल मॉडल लागू होगा.

जिसमें सभी शिक्षकों को योगदान देना होगा.

यह बातें पदभार संभालते ही नए शिक्षा मंत्री प्रो. चंद्रशेखर ने बुधवार को कही.

चंद्रशेखर ने कहा कि बिहार ज्ञान की धरती और लोकतंत्र की जननी रही है.

इसलिए यहां की शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए सरकार सार्थक कदम उठाने जा रही है.

दिल्ली के सरकारी स्कूल की व्यवस्था में वहां के सीएम केजरीवाल ने काफी सुधार किए.

वे लोग भी दिल्ली मॉडल का अध्ययन करके यहां लागू करने की कोशिश करेगी. उन्होंने केजरीवाल मॉडल की तारीफ की.

बिहार में शिक्षा की हालत चिंताजनक

नवनियुक्त शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार में शिक्षा की हालत चिंताजनक है. खासकर प्राथमिक शिक्षा के हालात खराब हैं. उच्च शिक्षा में भी सभी वर्ग के संचालन नहीं होते. हमारी प्राथमिकता है कि वर्ग का संचालन हो और खाली पद भरे जाएं.

10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर जल्द होगा काम

वहीं रोजगार को लेकर उन्होंने कहा कि 10 लाख सरकारी नौकरी के वादे पर जल्द काम होगा. थोड़ा समय लग सकता है, लेकिन जल्द ही इसपर काम शुरू किया जाएगा.

बिहार में एसटीईटी और टीईटी अभ्यर्थियों की जल्द होगी बहाली

मंत्री ने एसटीईटी और टीईटी अभ्यर्थियों के धरना देने के सवाल पर कहा कि इन लोगों की जल्द बहाली की जाएगी. बता दें कि उन्होंने पदभार लेने के बाद करीब दो घंटे तक अधिकारियों के साथ बैठक की है. इस सरकार का उद्देश्य है कि शिक्षा को बेहतर किया जाय, क्योंकि शिक्षा ही विकास के रास्ता खोलती है.

जानिए तेजस्वी ने रोजगार पर क्या कहा

इससे पहले पदभार ग्रहण करते ही डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने रोजगार को लेकर बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश ने 20 लाख रोजगार का जो एलान किया वह तय है. उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा करते रहेंगे. हमारा तो मुद्दा ही रहा है पढ़ाई, दवाई, कमाई, सिंचाई, सुनवाई और कार्रवाई वाली सरकार देने का. उन्होंने कहा कि हमलोगों ने जो प्रण लिया था उसको पूरा करेंगे.

रिपोर्ट: शक्ति

सरकारी जमीन पर भूमाफिया की नहीं चलेगी मनमानी, बुलडोजर लगाकर तोड़ेंगे भवन- मंत्री रामसूरत राय

Saffrn

Trending News

Jharkhand BJP News: आज रांची पहुंचेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, संगठनात्मक...

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नितिन नवीन शनिवार सुबह रांची पहुंचेंगे। उनके स्वागत और संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर पार्टी ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।Jharkhand BJP...

Jharkhand Rajya Sabha Election 2026: कांग्रेस उम्मीदवार पर झामुमो नाराज, राज्यसभा...

झारखंड राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस द्वारा प्रणव झा को उम्मीदवार बनाए जाने के बाद झामुमो ने नाराजगी जताई है। दोनों दलों के बीच सीटों...

Ranchi Missing Children Case: धुर्वा से लापता दो जुड़वां भाइयों की...

रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से लापता दो जुड़वां भाइयों की तलाश में पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। कई जिलों में छापेमारी...

Jharkhand VAT Update: पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को बड़ी...

झारखंड सरकार ने वैट नियमावली 2006 में संशोधन कर पेट्रोल-डीजल और शराब के खुदरा विक्रेताओं को मासिक व त्रैमासिक रिटर्न दाखिल करने की अनिवार्यता...

Ranchi Rail Traffic Update: झारखंड में रेल परिचालन प्रभावित, चार जोड़ी...

धनबाद मंडल के जसीडीह स्टेशन पर मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ। कई ट्रेनों का मार्ग बदला गया है।Ranchi...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img