Advertisment

केंद्रीय कारा,मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बंदियों के बीच शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाण पत्र वितरित

केंद्रीय कारा,मुजफ्फरपुर में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से बंदियों के बीच शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाण पत्र वितरित

मुजफ्फरपुर : केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर में DLSA की ओर से अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस कार्यक्रम आयोजित। बंदियों के बीच शैक्षणिक और व्यावसायिक प्रमाण पत्र का किया गया वितरण। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार, मुजफ्फरपुर सचिव जयश्री कुमारी और जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर कल प्रशासन के अधिकारी पुलिस अधिकारी पैनल अधिवक्ता समेत सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष बंदी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कई बंदियों को शैक्षणिक और व्यवसायिक प्रमाण पत्र वितरण किया गया। साथ ही शहीद खुदीराम बोस के शहादत स्थल पर माल्यार्पण कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।

मानवाधिकार सबका जन्मसिद्ध अधिकार, मौलिक अधिकारों की रक्षा करना सबकी जिम्मेदारी

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव जयश्री कुमारी ने बंदियों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा बंदियों को निःशुल्क कानूनी सहायता, पैरोल, जमानत, लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे आदि की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

सचिव ने कहा कि मानवाधिकार हर व्यक्ति का जन्मसिद्ध अधिकार है, चाहे वह स्वतंत्र हो या कारावास में। बंदी भी समाज का हिस्सा हैं और उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा करना हम सबकी जिम्मेदारी है। सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालय के आदेश पर जेल मैनुअल को ध्यान में रखते हुए बंदियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने की अपील की।

बंदियों के अधिकारों का शत-प्रतिशत अनुपालन – जेल अधीक्षक

वहीं केंद्रीय कारा, मुजफ्फरपुर के जेल अधीक्षक युसूफ रिजवान ने बताया कि मुजफ्फरपुर कारा प्रशासन, मानवाधिकार के तहत बंदियों के अधिकारों का अक्षरश: पालन किया जा रहा है।

ये भी पढे : राजद में ऑपरेशन क्लीन से जयचंदों पर आफत, लालू के सिग्नल के बाद तेजस्वी करेंगे क्लीन स्वीप

संतोष कुमार की रिपोर्ट

 

Dhanbad Police Amanat Program: धनबाद पुलिस का ‘अमानत’ बना उम्मीद की...

Dhanbad Police Amanat Program: भरोसे और टेक्नोलॉजी के सही इस्तेमाल का बेहतरीन उदाहरण पेश करते हुए, धनबाद पुलिस ने शनिवार को खोए या चोरी...

Nirsa BJP Press Conference: निरसा में भाजपा की प्रेस कॉन्फ्रेंस, ‘हमें...

Nirsa BJP Press Conference: शनिवार को निरसा के पांड्रा स्थित BJP कार्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस हुई। इसमें BJP के ग्रामीण ज़िला अध्यक्ष मोहन...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा के स्टार कॉलोनी में बड़ा हादसा टला,...

Lohardaga Tractor Accident: लोहरदगा शहर के स्टार कॉलोनी इलाके में शनिवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण सामग्री ले जा रहे एक...