राजद में ऑपरेशन क्लीन से जयचंदों पर आफत, लालू के सिग्नल के बाद तेजस्वी करेंगे क्लीन स्वीप

राजद में ऑपरेशन क्लीन से जयचंदों पर आफत, लालू के सिग्नल के बाद तेजस्वी करेंगे क्लीन स्वीप

22 Scope News Desk : बिहार विधानसभा चुनाव में RJD की शर्मनाक हार के बाद हार पर जारी मंथन भी खत्म हो गया है। जिसमें पार्टी द्वारा जयचंदों की पहचान कर ली गई है। खबर है कि ऐसे लोंगो पर तलवार लटकी है और उन्हें पार्टी का बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। हलांकि अभी इस पर अंतिम मुहर लगनी बाकी है। राजद सुप्रीमों की सहमति मिलते ही कार्रवाई शुरू हो जायेगी।

पार्टी प्रत्याशी से लेकर पूर्व विधायक और सांसदों की हुई थी बैठक

बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए के टक्कर में अकेले ही पार्टी की कमाल संभाले तेजस्वी को करारी हार झेलनी पड़ी है। 2020 के चुनाव में 75 के मुकाबले 25 पर सिमट गई। इस बड़ी शिकस्त की वजह जानने के लिये RJD ने पार्टी प्रत्याशी से लेकर जिलाअध्यक्ष, पूर्व विधायक और सांसदों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें भीतरघात की बातें उभरी और बैठक में भितरघात की कहानियां उभरीं कि कैसे कुछ अपने ही लोगों ने पीठ में छुरा घोंपा और वोट कटवाए।

रिपोर्ट में भीतरघात को बताया बड़ी वजह

रिपोर्ट के हिसाब से पार्टी की करारी हार का मुख्य कारण भीतरघात ही है। पार्टी सूप्रीमों का आदेश मिलते है इन भीतरघातियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। ऐसे लोगों को निलंबन से लेकर पार्टी से निष्कासन तक की कार्रवाई की जा सकती है। सुत्रों के अनुसार इसकी जद में कुछ विधायक और पूर्व नेता इसकी जद में आ सकते हैं।

तेजप्रताप से लेकर रोहिणी ने लगाये थे गंभीर आरोप

पार्टी की करारी हार के कारण परिवार और पार्टी में भी विरोध के स्वर उभड़े थे। तेजप्रताप यादव ने महुआ से राजद एमएलए मुकेश रौशन पर लालू यादव को धोखा देकर परिवार में फूट डाली। इसी तरह रोहिणी आचार्य ने तेजस्वी और भाइयों पर विश्वासघात का आरोप लगाया था। टिकट नहीं मिलने पर RJD महिला विंग चीफ रितु जायसवाल ने भी पार्टी पर धोखे का आरोप लगाते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ा।

ये भी पढे  :  SSB के डिप्टी कमांडेंट का घर भी नहीं है सुरक्षित, चोरों ने 50 लाख के गहने सहित नगद की कर ली चोरी

Saffrn

Trending News

डिजिटल क्रांति से सशक्त होगा बिहार का किसान, ‘बिहारी डिजिटल कृषि...

पटना : बिहार सरकार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में आज कृषि भवन पटना में 'बिहार कृषि ऐप' की व्यापक समीक्षा...

किस गांव में कौन-सी शिकायत लंबित? अब सब दिखेगा डैशबोर्ड पर

पटना : ग्रामीण विकास विभाग ने संचालित अपनी योजनाओं का गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन और पारदर्शिता अपनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। विभाग ने...

‘एक साल में 10 लाख महिलाओं का भरोसा बनी पिंक बस’

पटना : राज्य में महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल 'पिंक बस' को शुरू हुए एक वर्ष पूरे हो...

सहयोग शिविर : अब हर विभाग में बनेगा ‘सहयोग सेल’, गांवों...

पटना : ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की समस्या समाधान करने के लिए आयोजित होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सभी विभागों में सहयोग सेल...

पैदल चलकर कार्यालय पहुंचे मंत्री, पर्यावरण बचाने का दिया संदेश

पटना : ईंधन की खपत में कमी लाने, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए पंचायती राज मंत्री...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img