Advertisment

Ranchi Cold Wave Update: कांके में 3.6°C, Dense Fog से Train-Flight प्रभावित

Cold Wave Jharkhand के कारण रांची सहित कई जिलों में तापमान गिरा। कांके में 3.6°C रिकॉर्ड, घने कोहरे से ट्रेन व फ्लाइट संचालन प्रभावित।


Ranchi Cold Wave Update रांची: सहित झारखंड के अधिकतर जिले भीषण ठंड की चपेट में हैं। Cold Wave Jharkhand के प्रभाव से शनिवार को राजधानी के कांके क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पूरे राज्य में सबसे कम रहा। मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवा के कारण कनकनी बढ़ गई है और जनजीवन प्रभावित हुआ है।

Ranchi Cold Wave Update:

गुमला में भी न्यूनतम तापमान लगातार 5 डिग्री सेल्सियस से नीचे बना हुआ है। डकरा और खलारी इलाके में घनी धुंध छाए रहने के कारण सुबह के समय ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी, जबकि कुछ ट्रेनों को अस्थायी रूप से रोकना भी पड़ा। राज्य के करीब 10 जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचने से सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं।


Key Highlights
• कांके में न्यूनतम तापमान 3.6°C, राज्य में सबसे कम रिकॉर्ड

• उत्तर-पश्चिमी बर्फीली हवा से Cold Wave Jharkhand का असर

• डकरा-खलारी में घने कोहरे से ट्रेन परिचालन प्रभावित

• Ranchi Weather Update के तहत कई उड़ानें देरी से पहुंचीं

• आज से न्यूनतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी की संभावना


Ranchi Cold Wave Update

पिछले 24 घंटे में रांची का न्यूनतम तापमान 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कांके के बाद मैक्लुस्कीगंज 5 डिग्री के साथ दूसरा सबसे ठंडा इलाका रहा। वहीं चाईबासा में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

घने कोहरे के कारण शनिवार सुबह रांची एयरपोर्ट पर दृश्यता घटकर 500 मीटर तक रह गई। Ranchi Weather Update के अनुसार दिल्ली से सुबह 8.35 बजे आने वाली इंडिगो की उड़ान को भुवनेश्वर डायवर्ट किया गया, जो बाद में मौसम साफ होने पर रांची पहुंची। कोलकाता, पुणे, हैदराबाद और बेंगलुरू से आने वाली कई उड़ानें भी तय समय से देर से पहुंचीं।

Ranchi Cold Wave Update

शनिवार को हैदराबाद-रांची-हैदराबाद और दिल्ली-रांची-दिल्ली सेक्टर की कुछ उड़ानें रद्द रहीं। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आज से न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी शुरू होने की संभावना है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में करीब तीन डिग्री तक इजाफा हो सकता है, जिससे ठंड से मामूली राहत मिलने की उम्मीद है।

Chaibasa Murder Case: चाचा और भतीजे की पत्नी पर हत्या का...

चाईबासा के मंझारी थाना क्षेत्र में अवैध संबंध के शक में चाचा और भतीजे की पत्नी पर युवक की हत्या का आरोप। गला रेतकर...

JPSC Paper Leak Case: सीआईडी की जांच तेज, JSSC ने कहा...

जेपीएससी परीक्षा गड़बड़ी मामले में सीआईडी की जांच तेज हो गई है। जेएसएससी ने स्पष्ट किया कि टीडीपीएल एजेंसी का उसकी पांच प्रमुख परीक्षाओं...

Jharkhand Forest Job Scam: फर्जी Appointment Letter देकर युवकों से ठगी,...

झारखंड वन विभाग के नाम पर फर्जी नियुक्ति पत्र देकर ठगी का मामला सामने आया है। पीसीसीएफ के फर्जी हस्ताक्षर और मुहर का इस्तेमाल...