Ranchi Cold Wave Update: Jharkhand में शीतलहर से 5 मौतें, IMD Alert जारी

झारखंड में Cold Wave Jharkhand का असर तेज, 5 मौतें दर्ज। IMD Alert के तहत 7 जिलों में ऑरेंज और 13 जिलों में यलो अलर्ट जारी।


Ranchi Cold Wave Update: रांची:  रांची सहित पूरा झारखंड इन दिनों शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। ठंड के बढ़ते प्रकोप से सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। Cold Wave Jharkhand के चलते पिछले 24 घंटे में राज्य के विभिन्न जिलों में पांच लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। मृतकों में चतरा जिले से तीन जबकि गिरिडीह और लोहरदगा से एक-एक व्यक्ति शामिल है। कई इलाकों में सुबह से देर तक कोहरा छाया रहने के कारण दृश्यता बेहद कम रही।

Ranchi Cold Wave Update:

मौसम विज्ञान केंद्र रांची के अनुसार राज्य के पांच जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। राजधानी रांची के कांके क्षेत्र में सबसे कम 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री रहा। रांची जिले का अधिकतम तापमान 22.8 डिग्री और न्यूनतम 9.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Key Highlights:

• ठंड और घने कोहरे से झारखंड में जनजीवन प्रभावित

• पिछले 24 घंटे में Cold Wave Jharkhand के कारण 5 लोगों की मौत

• 7 जिलों में IMD Alert के तहत ऑरेंज अलर्ट, 13 जिलों में यलो अलर्ट

• कांके में न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज

• कोहरे के कारण रांची एयरपोर्ट से 7 विमान रद्द


Ranchi Cold Wave Update:

India Meteorological Department (IMD) ने अगले दो दिनों तक सर्दी से राहत की संभावना से इनकार किया है। विभाग के अनुसार राज्य के 20 जिलों में घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी रहेगी। सुबह और रात के समय ठंडी हवाओं के कारण कनकनी बढ़ेगी और कई जिलों में धूप निकलने की संभावना बेहद कम है। आने वाले चार दिनों में तापमान और गिर सकता है, कुछ स्थानों पर न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने का अनुमान है।

Ranchi Cold Wave Update:

IMD की ओर से गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, हजारीबाग और लातेहार जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जहां कड़ाके की ठंड पड़ने की चेतावनी दी गई है। वहीं रांची, लोहरदगा, गुमला, खूंटी, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी है।

Ranchi Cold Wave Update:

घने कोहरे का असर हवाई सेवाओं पर भी पड़ा है। रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से कोलकाता, दिल्ली, बेंगलुरू और अहमदाबाद रूट की कुल सात उड़ानें रद्द करनी पड़ीं। मौसम विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सावधानी बरतने और अत्यधिक ठंड से बचाव के उपाय अपनाने की अपील की है।

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई में अवैध शराब के खिलाफ बड़ी...

Sisai Illegal Liquor Raid: सिसई थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई की है। गुरुवार को उत्पाद विभाग...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: जयराम महतो की अग्रिम जमानत पर 14...

Jairam Mahto Anticipatory Bail: डुमरी विधायक जयराम महतो समेत चार आरोपियों की अग्रिम जमानत याचिका पर गुरुवार को धनबाद के एमपी-एमएलए न्यायालय में सुनवाई...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट में याचिका,...

Bihar Panchayat Election 2026: बिहार में पंचायत चुनाव समय पर कराने की मांग को लेकर पटना हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई है। गुरुवार...