10 वर्षों से नाले की उड़ाही नहीं होने से वार्ड वासियों का फूटा आक्रोश, प्रदर्शन कर नगर प्रतिनिधियों के खिलाफ की नारेबाजी

बांका : अमरपुर नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 पश्चिम टोला डुमरामा मोहल्ले में विगत 10 वर्षों से नालों की उड़ाही नहीं होने से वार्ड वासियों का आक्रोश रविवार को फूट गया। आक्रोशित वार्ड वासियों ने गली के बीचो-बीच प्रदर्शन करते हुए नगर पंचायत के प्रतिनिधियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रहे मो. अनवर, मो. नौशाद, मो. इसलाम, बानो खातुन, बीबी फरीदा, बीबी रेहाना, मो. अकरम, हाजी अब्दुल सत्तार और मो. फैजान आदी ने बताया कि साल 2016 में करीब साढ़े पांच फीट चौड़ा नाले का निर्माण किया गया। नाले की ढलाई के दौरान बिना सैटरींग खोले नाले के उपर पटिया ढाल दिया।

साल 2016 में नाला निर्माण के बाद आज तक नाले की उड़ाही नहीं किया गया

साल 2016 में नाला निर्माण के बाद आज तक नाले की उड़ाही नहीं किया गया। जिस कारण नाले का गंदा व बदबुदार पानी का बीच गली में जमाव हो गया है। जलजमाव के कारण आम लोग मलेरिया, हैजा और डेंगू जैसी गंभीर बीमारी होने की आशंका से भयभीत हो गए हैं। वार्ड वासियों ने बताया कि उनके धर्म में जुम्मा के दिन विषेश नमाज अदा करने का रिवाज है जिसमें स्वच्छता का विषेश महत्व है। नालों का गंदा व बदबुदार पानी बीच गली में जमा होने से नमाज अदा करने जाने वाले लोगों को भी खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Banka Nala 1 22Scope News

नगर प्रशासन प्रतिमाह सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च करने का दावा करते हैं

वार्ड वासियों ने कहा कि उन लोगों ने कई बार वार्ड पार्षद से लेकर नगर पंचायत के अधिकारियों तक नाले की उड़ाही करने की गुहार लगाया लेकिन आज तक नालों की उड़ाही कराने की दिशा में कोई कार्य नहीं किया गया। नगर प्रशासन प्रतिमाह सफाई के नाम पर लाखों रुपया खर्च करने का दावा करते हैं लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही बयां कर रही है। वार्ड वासियों ने बताया कि अगर जल्द ही नालों की उड़ाही नहीं कराया गया तो मजबूरन वार्डवासी उग्र रूपैण आंदोलन करने पर मजबूर हो जाएंगे।

Banka Nala 2 22Scope News

स्वच्छता पदाधिकारी से नगर पंचायत के 14 वार्डो में अवस्थित छोटे व बड़े नालों की सूची की मांग किया है – कार्यपालक पदाधिकारी

मामले को लेकर नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि उन्होंने स्वच्छता पदाधिकारी से नगर पंचायत के 14 वार्डो में अवस्थित छोटे व बड़े नालों की सूची की मांग किया है। ताकि स्वयं निरिक्षण कर वार्ड में अवस्थित नालों की पूर्ण उड़ाही करा सके। वार्ड नंबर-1 में अवस्थित नालें की जानकारी उन्हें नहीं थी। जल्द ही वार्ड नंबर-1 में अवस्थित नालों की उड़ाही करा दिया जाएगा।

यह भी पढ़े : अगर हौसले बुलंद हो तो आसान हो जाती है हर मुश्किल राह…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...