Ranchi Airport Flight Update: Birsa Munda Airport पर 3 Flights Cancel, 11 Delayed

Ranchi airport flight cancellation के तहत बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 3 फ्लाइट रद्द रहीं, जबकि 11 उड़ानें देरी से पहुंचीं, यात्रियों को परेशानी हुई।


Ranchi Airport Flight Update रांची: रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से रविवार को हवाई यातायात प्रभावित रहा। इंडिगो की दो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट रद्द कर दी गई, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द की गई उड़ानों में दो रांची–कोलकाता और एक रांची–मुंबई रूट की फ्लाइट शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की रांची–कोलकाता फ्लाइट, जो सुबह 7:30 बजे और शाम 4:10 बजे उड़ान भरती है, उसे रद्द कर दिया गया। वहीं, एयर इंडिया एक्सप्रेस की रांची–मुंबई फ्लाइट, जो सुबह 11:10 बजे प्रस्थान करती है, भी रद्द रही।


Key Highlights:

  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से IndiGo की 2 और Air India Express की 1 फ्लाइट रद्द

  • Ranchi airport flight cancellation में रांची–कोलकाता और रांची–मुंबई रूट प्रभावित

  • विभिन्न शहरों से रांची आने वाली 11 फ्लाइटें देरी से पहुंचीं

  • IndiGo और Air India Express दोनों एयरलाइंस की उड़ानें विलंबित

  • फ्लाइट रद्द और देरी से यात्रियों को एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा


Ranchi Airport Flight Update:

इधर, विभिन्न राज्यों से रांची आने वाली इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 11 फ्लाइटें तय समय से विलंब से पहुंचीं। इंडिगो की रांची–कोलकाता फ्लाइट सुबह 8:15 बजे की जगह 10:25 बजे, रांची–बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 8:55 बजे की जगह 10:50 बजे और रांची–दिल्ली फ्लाइट सुबह 9:05 बजे की जगह 11:20 बजे रांची पहुंची।

इसके अलावा इंडिगो की रांची–हैदराबाद फ्लाइट सुबह 9:30 बजे की जगह 11:00 बजे, रांची–दिल्ली की शाम की फ्लाइट 5:45 बजे की जगह 6:45 बजे और रांची–मुंबई फ्लाइट शाम 6:50 बजे की जगह 7:35 बजे रवाना हुई।

Ranchi Airport Flight Update:

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बात करें तो रांची–दिल्ली फ्लाइट सुबह 10:05 बजे की जगह दोपहर 12:20 बजे, रांची–बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 10:05 बजे की जगह 11:32 बजे, रांची–दिल्ली फ्लाइट दोपहर 2:05 बजे की जगह 2:25 बजे, रांची–बेंगलुरु फ्लाइट दोपहर 3:35 बजे की जगह शाम 4:05 बजे और शाम 4:55 बजे की फ्लाइट 5:35 बजे रवाना हुई।

फ्लाइट रद्द होने और लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को एयरपोर्ट पर लंबा इंतजार करना पड़ा।

Maiya Samman Yojana Payment: रांची-धनबाद की 7.40 लाख महिलाओं को मिला...

Maiya Samman Yojana Payment: दुर्गापूजा से पहले झारखंड की महिलाओं के लिए राहत की खबर है। मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत रांची और...

Mahalaya 2026: महालया पर ही क्यों बनाई जाती हैं मां दुर्गा...

Mahalaya 2026: सनातन धर्म में महालया को शारदीय नवरात्र और देवी पक्ष के आगमन का प्रतीक माना जाता है। मिथिला और महावीर पंचांग के...

 Mental Health Awareness Bihar:बिहार में 10 से 16 अक्टूबर तक चलेगा...

 बिहार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर 10 से 16 अक्टूबर तक ‘मन जागृति’ अभियान चलेगा। स्कूल-कॉलेजों में जागरूकता कार्यक्रम होंगे और टेली मानस...