Breaking News: रामगढ़ के गिद्दी थाना क्षेत्र के नया मोड़ से सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है. गिद्दी सी मुख्य सड़क के हेसालौंग के समीप दुर्घटना में एक युवक की मौत और एक युवक घायल हो गया है. लोगों की मदद से घायल को गद्दी अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. घटना की खबर फैलते ही सड़क पर लोगों की भीड़ लग गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार, हीरो होंडा प्रो मोटरसाइकिल में सवार होकर गांव कनकी की ओर से निखिल भुइयां पिता प्रभु भुइयां और बाइक सवार पवन कुमार राम होसीर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान हेसालौंग तीरछे मोड़ के समीप हाईवा ट्रक के चपेट में आ गए. जिससे निखिल भुइयां नाम के युवक की ट्रक के चपेट में पूरी तरह से आने से मौके पर ही मौत हो गई.
Breaking News: ट्रक चालक वाहन सहित मौके से फरार
घटना के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर मौके से फरार हो गया. जिसके खोजबीन में लोग लगे थे, सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे. लोगों के रोना व चित्कार से पूरा माहौल गमगीन हो गया. खबर मिलते ही डाड़ी सीईओ, गद्दी पुलिस मौके पर पहुंची. समाचार भेजे जाने तक सड़क पर जाम की स्थिति बनी हुई थी. मृतक के परिजनों को मुआवजा व अन्य मांगों को लेकर बातें हो रही थी.
रामगढ़ से रविकांत की खबर…
Reliance Jio का Happy New Year तोहफा, पूरे साल मिलेगा फायदा, Gemini Pro AI फ्री
Highlights


