Ranchi Airport Update:बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स कैंसिल, 14 लेट

Ranchi Airport Flight Cancel अपडेट में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 4 फ्लाइटें रद्द रहीं, जबकि कुहासा और एयर ट्रैफिक के कारण 14 उड़ानें देरी से रवाना हुईं।


Ranchi Airport Update रांची: रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से सोमवार को हवाई यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। Ranchi Airport Flight Cancel की स्थिति में इंडिगो की एक और एयर इंडिया एक्सप्रेस की तीन फ्लाइटें रद्द रहीं। रद्द की गई उड़ानों में रांची-दिल्ली की दो, रांची-मुंबई की एक और रांची-पटना की एक फ्लाइट शामिल थी। अचानक उड़ानें रद्द होने से यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा।

Ranchi Airport Update:

इसके अलावा रांची से देश के विभिन्न शहरों के लिए जाने वाली इंडिगो और एयर इंडिया एक्सप्रेस की कुल 14 फ्लाइटें अपने निर्धारित समय से घंटों देरी से रवाना हुईं। इंडिगो का रांची-कोलकाता विमान सुबह 7:30 बजे की जगह 9:15 बजे और दूसरा रांची-कोलकाता विमान सुबह 8:15 बजे की बजाय 9:40 बजे उड़ा। रांची-बेंगलुरु फ्लाइट सुबह 8:55 बजे की जगह 10:01 बजे रवाना हुई।


Key Highlights

  • बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से 4 फ्लाइटें रद्द

  • इंडिगो की 1 और एयर इंडिया एक्सप्रेस की 3 फ्लाइट शामिल

  • रांची-दिल्ली, मुंबई और पटना रूट प्रभावित

  • 14 फ्लाइटें घंटों देरी से रवाना हुईं

  • Ranchi Airport Flight Cancel का कारण कुहासा और एयर ट्रैफिक


Ranchi Airport Update:

रांची-दिल्ली की कई उड़ानें भी काफी विलंब से चलीं। एक विमान सुबह 9:05 बजे की जगह दोपहर 3:05 बजे, दूसरा दोपहर 2:45 बजे की जगह शाम 7:45 बजे और तीसरा शाम 5:45 बजे की जगह रात 10:05 बजे उड़ा। इसके अलावा रांची-हैदराबाद, रांची-मुंबई और रांची-कोलकाता की उड़ानें भी अपने तय समय से देरी से रवाना हुईं।

Ranchi Airport Update:

एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों पर भी असर दिखा। रांची-दिल्ली विमान सुबह 10:05 बजे की जगह 10:25 बजे, रांची-बेंगलुरु विमान दोपहर 3:35 बजे की जगह शाम 4:51 बजे और दूसरी रांची-बेंगलुरु फ्लाइट शाम 4:55 बजे की जगह 6:11 बजे रवाना हुई। एयरलाइंस अधिकारियों के अनुसार सुबह के समय कुहासा और एयर ट्रैफिक की वजह से कई विमान देरी से रांची पहुंचे, जिसके कारण आगे की उड़ानें भी विलंब से संचालित हुईं। इससे दिनभर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उड़ान संचालन प्रभावित रहा।

Ranchi Airport International Flights: दिल्ली-कोलकाता जाने की जरूरत होगी कम? रांची...

Ranchi Airport International Flights: झारखंड के हवाई यात्रियों के लिए अंतरराष्ट्रीय कनेक्टिविटी की उम्मीद बढ़ी है। राजधानी स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों...

Ranchi Student Molestation Case: 12वीं की छात्रा से छेड़खानी, बाइक पर...

Ranchi Student Molestation Case: राजधानी रांची में अकादमी जा रही 12वीं की छात्रा के साथ कथित छेड़खानी और जबरन बाइक पर बैठाने की कोशिश...

BCCL Transfer News: धनबाद BCCL में बड़ा फेरबदल! बरोरा, कतरास और...

BCCL Transfer News, धनबाद: भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (BCCL) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। कंपनी के खनन विभाग के 11...