तेतरी बांध में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, अमरपुर में सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

तेतरी बांध में मिला 40 वर्षीय युवक का शव, अमरपुर में सनसनी, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

बांका : अमरपुर प्रखंड से इस वक्त की बड़ी खबर…सलेमपुर–किसनपुर ग्रामीण पथ पर स्थित तेतरी बांध में एक 40 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। शव मिलने की सूचना के बाद तेतरिया, किसनपुर, सलेमपुर, पुरनचक, गालिमपुर और महमदपुर सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

शव मिलने से मचा हड़कंप

मृतक की पहचान अमरपुर नगर पंचायत वार्ड नंबर 14 महमदपुर निवासी बीरो पासवान के पुत्र प्रकाश पासवान के रूप में की गई है। शव की पहचान होते ही मृतक की पत्नी कंचन देवी, पिता बीरो पासवान, मां जानकी देवी और अन्य परिजन घटनास्थल पर पहुंचे, जहां माहौल गमगीन हो गया।

कीर्तन को गये थे, देर रात नहीं लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की 

मृतक की 15 वर्षीय पुत्री रौशनी कुमारी ने बताया कि उनके पिता सोमवार की शाम सलेमपुर गांव कीर्तन करने गए थे। देर रात तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों और समाज के लोगों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। मंगलवार दोपहर ग्रामीणों से तेतरी बांध में शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की।

गहरे पानी में फिसलने से मौत की संभावना

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि प्रकाश पासवान संभवतः शौच के लिए बांध किनारे आए होंगे और फिसल कर गहरे पानी में डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पानी से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।

वार्ड नंबर 14 के पार्षद प्रतिनिधि संतोष झा ने बताया कि मृतक बेहद मृदुभाषी और मेहनती व्यक्ति थे, जो अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए अमरपुर बाजार में मजदूरी करते थे। मृतक अपने पीछे दो पुत्र और एक पुत्री छोड़ गए हैं।

फिलहाल पूरे मोहल्ले में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। थानाध्यक्ष पंकज कुमार झा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और परिजनों के आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Also Read : बांका जिले के अमरपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता,छापेमारी में तीन बाईक जब्त

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...