Bokaro News: दोस्त बना कातिलों का मोहरा, शराब के नशे में जयंत की बेरहमी से हत्या

311
Bokaro News
Bokaro News
Advertisment

Bokaro News: बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के सेक्टर-8 निवासी जयंत सिंह अपहरण–हत्याकांड ने पुलिस जांच में चौंकाने वाला मोड़ ले लिया है. इस सनसनीखेज अपराध में सामने आया है कि जयंत का भरोसेमंद परिचित वरुण कुमार उर्फ वरुण पासवान ही उसे मौत के मुंह तक ले गया. पुलिस के अनुसार वरुण ने साजिश के तहत जयंत को घर से बाहर बुलाया, शराब पिलाई और जब वह पूरी तरह नशे में हो गया, तो उसे मास्टरमाइंड विनोद कुमार उर्फ बिनोद खोपड़ी के सामने लाकर छोड़ दिया.

Advertisment

Bokaro News: बेरहमी से की जयंत की हत्या

इसके बाद आरोपियों ने डंडे से बेरहमी से पीट-पीटकर जयंत की हत्या कर दी और शव को गिरिडीह जिले के पीरटांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत जलेबिया घाटी में फेंक दिया. हत्या के बाद वरुण ने खुद को बचाने के लिए बेहद शातिर चाल चली. वह मृतक की पत्नी अमृता सिंह के साथ थाने पहुंचा, अपहरण की रिपोर्ट लिखवाई और तीन दिन बाद उसे लेकर एसपी कार्यालय में भी गुहार लगाने गया, ताकि किसी को उस पर शक न हो.

75 साल पुराने ‘SIL’ ब्रांड की हुई वापसी, रिलायंस ने नए स्वाद और अंदाज में किया लॉन्च

Bokaro News: नगर डीएसपी आलोक रंजन ने किया पूरे कांड का पर्दाफाश

11 दिसंबर 2025 को दर्ज प्राथमिकी के बाद एसपी बोकारो के निर्देश पर नगर डीएसपी आलोक रंजन के नेतृत्व में गठित एसआईटी ने तकनीकी व परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर पूरे कांड का पर्दाफाश किया. पुलिस ने बिनोद खोपड़ी समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार कर एक ऑल्टो कार, दो मोबाइल और चार लाठियां बरामद की हैं. अन्य फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी जारी है. बोकारो से चुमन की खबर…

Advertisement