Bokaro Murder : पत्थर से कूचकर युवक की बेरहमी से हत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Bokaro Murder : बोकारो में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां फिरौती के लिए अगवा किए गए 12वीं पास छात्र देवाशीष कुमार की बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने देवाशीष को पत्थर से कूचकर मौत के घाट उतार दिया। यह वारदात माराफारी थाना क्षेत्र के गैमन कॉलोनी में घटित हुई, जहां से देवाशीष का शव बरामद किया गया।

ये भी पढ़ें- Dhanbad : 11 दिव्यांगों को डालसा ने दिलाया सरकारी योजना का लाभ…

Bokaro Murder : दोस्त ने फोन करके बुलाया था घर से बाहर

Bokaro Murder : दोस्त ने फोन कर बुलाया था
Bokaro Murder : दोस्त ने फोन कर बुलाया था

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून की दोपहर करीब ढाई बजे देवाशीष को उसके दोस्त अमन ने फोन कर घर से बाहर बुलाया था। इसके बाद उसका मोबाइल 3 बजे स्विच ऑफ हो गया। देर शाम उस नंबर स्विच ऑफ ही बताया।

वीडियो भेजकर की थी फिरौती की मांग

Bokaro Murder : जांच में जुटी पुलिस
Bokaro Murder : जांच में जुटी पुलिस

जिसके बाद देवाशीष के मामा सुबह 11 तारीख को सिटी थाना में गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज कराया था। 11 जून को देवाशीष के मामा के लड़के को 2 बजे एक वीडियो भेजा गया, जिसमें देवाशीष रस्सी से बंधा हुआ नजर आ रहा था। अपहरणकर्ता ने 25 लाख रुपये की फिरौती की मांग की और पैसा नहीं देने पर हत्या की धमकी दी थी।

ये भी पढ़ें- Dhanbad Crime : अवैध शराब कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, भारी मात्रा में शराब जब्त-दो गिरफ्तार… 

जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन के आधार पर मामले की छानबीन शुरू की और देर रात गैमन कॉलोनी स्थित एक घर से छात्र का शव बरामद किया गया। शव की हालत बेहद दर्दनाक थी-चेहरे को पत्थर से बुरी तरह कुचला गया था।

हाल ही में 12वीं पास किया था

Bokaro Murder : मामले की जानकारी देते परिजन
Bokaro Murder : मामले की जानकारी देते परिजन

देवाशीष अय्यप्पा स्कूल से हाल ही में 12वीं (साइंस) पास हुआ था। उसके पिता विजेंद्र कुमार छत्तीसगढ़ में प्राइवेट नौकरी करते हैं। देवाशीष अपनी मां के साथ बोकारो में रहकर पढ़ाई करता था। इस मामले में पुलिस ने उसके दोस्त अमन को हिरासत में ले लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। देवाशीष की बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

ये भी पढ़ें- Giridih : तेज रफ्तार का कहर, ट्रैक्टर ने पोल को टक्कर मारते हुए रौंदा, दादी-पोते की दर्दनाक मौत… 

इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। परिजनों ने आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है। देवाशीष के मामा और परिवारजन दिनभर थाना और एसपी ऑफिस का चक्कर काटते रहे। पुलिस ने कहा है कि अन्य आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई की जा रही है।

ये भी जरुर पढ़ें-

Palamu Murder : डायन बता कर उतारा मौत के घाट, बिमला देवी हत्याकांड में दो गिरफ्तार… 

Bokaro : आउटसोर्स कर्मियों का फूटा गुस्सा, काला बिल्ला लगाकर किया काम… 

Jharkhand Politics : हेमंत सरकार में खाकी लहूलुहान! बाबूलाल मरांडी बोले–गुंडो का शासन… 

Ranchi : मौत बनकर गिरी बिजली, चपेट में आकर पापड़ बना रही महिला की दर्दनाक मौत… 

Ranchi : पुलिसकर्मी पर ऑटो चालकों का खूनी हमला! ईंट से मारकर घायल किया, वीडियो वायरल… 

Jharkhand Politics : झारखंड शर्मशार! सीएम के क्षेत्र में आदिवासी नाबालिग से गैंगरेप अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण-रघुवर दास का बड़ा हमला… 

Hazaribagh ओपन जेल के होल्डिंग कैम्प से तीन बांग्लादेशी कैदी फरार, मचा हड़कंप… 

Jamtara Crime : दिनदहाड़े युवक पर जानलेवा हमला और लूट लिए इतने रुपये, जांच में जुटी पुलिस… 

Breaking : हरिजन समाज के उत्थान के लिए कांग्रेस प्रतिबद्ध-वित्त मंत्री राधा कृष्ण किशोर… 

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...