Giridih News: धनवार थाना क्षेत्र के सिरसाय स्थित नकटी टांड़ में बुधवार को जमीन विवाद खूनी रूप ले बैठा. बाउंड्री निर्माण को लेकर दो पक्षों में हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया. इस दौरान लाठी-डंडे चले, जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए.
Giridih News: इलाज के दौरान 28 वर्षीय कमलेश सिंह की मौत
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए धनवार रेफरल अस्पताल भेजा. इलाज के दौरान हिरोडीह थाना क्षेत्र के मनिकबाद निवासी 28 वर्षीय कमलेश सिंह की मौत हो गई. वहीं, किशोरी अग्रवाल नामक एक व्यक्ति घायल हैं, जिनका इलाज चल रहा है.
Giridih News: दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग
घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई. मृतक के परिजनों और ग्रामीणों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. वहीं, प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे प्रकरण की जांच में जुट गए हैं.
Highlights


