दरभंगा में भीषण सड़क हादसा – एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, परसा मातम

दरभंगा में भीषण सड़क हादसा – एक ही गांव के तीन युवकों की मौत, परसा मातम

दरभंगा :  जिले के नेहरा थाना क्षेत्र में बीती देर रात घने कोहरे के कारण एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जिसमें एक ही गांव के तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा नेहरा गांव के समीप उस समय हुआ, जब तेज धुंध के बीच सड़क पर अचानक सामने आए सांड को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 15 फीट नीचे नहर में जा गिरी।

घने कोहरे से बिगड़ा संतुलन, पलटी कार तीन की मौत

मिली जानकारी के अनुसार, हुंडई कार में सवार तीनों युवक जगदीशपुर स्थित अपने बहनोई के घर से नेहरा गांव लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव से लगभग एक किलोमीटर पहले पहुंचे, घने कोहरे के कारण चालक सड़क पर खड़े सांड को समय रहते नहीं देख सका। संतुलन बिगड़ते ही कार पलट गई, जिससे उसमें सवार तीनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

तीनों मृतक एक ही गांव के निवासी 

हादसे में मृतकों की पहचान शंभू कुमार यादव (27), अजय कुमार साहनी (28) और सुजीत कुमार साहनी (28) के रूप में हुई है। तीनों नेहरा गांव के निवासी और आपस में गहरे दोस्त थे। शंभू यादव किसान थे और परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे। अजय साहनी मखाना और मछली के व्यवसाय से जुड़े थे, जबकि सुजीत साहनी की पत्नी छह माह की गर्भवती है।

हादसे की जानकारी पर पहुँचे ग्रामीण, शवों को पोस्टमार्टम के लिये भेजा 

हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कार से शवों को बाहर निकाला। सूचना पर नेहरा थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच दरभंगा भेज दिया।

गांव में परसा मातम 

एक साथ तीन युवकों की असमय मौत से पूरे नेहरा गांव में कोहराम मच गया है। हर घर में शोक का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम और पीड़ित परिवारों को मुआवजा देने की मांग की है।

वरूण ठाकुर की रिपोर्ट

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के 8 खिलाड़ियों का...

Bihar Rugby Players in Indian Team: बिहार के युवा खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर राज्य का नाम रोशन करने की दिशा में एक...

Sariya Football Tournament: सरिया में फुटबॉल का महासंग्राम शुरू, गिरिडीह ने...

Sariya Football Tournament: सरिया हाई स्कूल मैदान में सोमवार को राज्यस्तरीय नॉकआउट फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ हुआ। नेता जी सुभाष चंद्र बोस क्लब,...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: ग्रामीणों के लिए बड़ी खबर! डुमरिया में...

Jamshedpur 30 Bed Hospital: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया प्रखंड क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक नया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...