वाहन चेकिंग के दौरान NH-27 पर भीषण सड़क हादसा, DTO के ESI की मौत, 2 गंभीर रूप से घायल

दरभंगा : बिहार के दरभंगा से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। दरभंगा के एनएच-27 पर रिलायंस पंप के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डीटीओ की गाड़ी में अज्ञात वाहन ने टक्कर मारी और गाड़ी 20 फीट गहरे खाई में जा गिरी। इस घटना में डीटीओ आफिस के प्रवर्तन अवर निरीक्षणक (ESI) मुन्ना कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

घायल दोनों कर्मियों को डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर थाना क्षेत्र के खोरी गांव का रहने वाला है।जबकि घायल अजय कुमार और रवि कुमार की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

Goal 4 22Scope News

भीषण सड़क हादसा : वाहन जांच के दौरान हुए ऐसा

बताया जाता है कि दरभंगा डीटीओ की गाड़ी एनएच-27 पर मब्बी थाना क्षेत्र के रिलायंस पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच करने में लगी थी। इस दौरान किसी तेज रफ्तार वाहन डीटीओ की गाड़ी को जोरदार टक्कर मार दी जिससे डीटीओ का वाहन सड़क से करीब 30 गड्ढे में पलट गई। जिससे मौके पर ही मुन्ना कुमार की मौत हो गई जबकि जबकि दो अन्य कर्मी गभीर रूप से जख्मी हो गए। हालांकि, टक्कर मारने वाले वाहन की जानकारी नही मिल पाई है।

भीषण सड़क हादसा : CCTV खंगाला जा रहा है

इस पूरे मामले पर दरभंगा के मोटरयान निरीक्षक सतीश कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही हमलोग घटनास्थल जाकर निरीक्षण किए हैं। मृतक मुन्ना कुमार समस्तीपुर जिला के हसनपुर का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि टक्कर मारने वाली वाहन को पकड़ने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Darbhanga Acc 1 22Scope News
भीषण सड़क हादसा

यह भी पढ़े : दरभंगा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले दो शातिर बदमाश गिरफ्तार…

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...

Akshara Singh Viral Post: पवन सिंह के बयान के बाद फिर...

Akshara Singh Viral Post, पटना: भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। लड़कियों के सम्मान...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...