Ranchi Liquor Scam: ACB ने Raipur Jail में Anwar Dhebar से पूछताछ तेज की

झारखंड Liquor Scam मामले में ACB Investigation तेज। रायपुर जेल में बंद अनवर ढेबर से पूछताछ, 2022 की उत्पाद नीति और घोटाले की साजिश की जांच जारी।


Ranchi Liquor Scam रांची: झारखंड में शराब घोटाले की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने गुरुवार को छत्तीसगढ़ के कारोबारी अनवर ढेबर से रायपुर जेल में पूछताछ की। Liquor Scam से जुड़े इस मामले में अनवर ढेबर को मुख्य सूत्रधार माना जा रहा है। वह छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का भी प्रमुख आरोपी है और प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई के बाद फिलहाल रायपुर जेल में बंद है।

Ranchi Liquor Scam:

एसीबी ने अनवर ढेबर से पूछताछ के लिए अदालत से अनुमति ली थी, जिसके बाद कोर्ट ने दो दिनों तक जेल में पूछताछ की स्वीकृति दी है। गुरुवार को पूछताछ के पहले दिन एसीबी की टीम ने वर्ष 2022 में झारखंड में लागू की गई नई उत्पाद नीति को लेकर सवाल किए। शुक्रवार को भी एसीबी की टीम ढेबर से पूछताछ करेगी।


Key Highlights:

• झारखंड शराब घोटाले में ACB ने अनवर ढेबर से जेल में पूछताछ की

• कोर्ट से दो दिन की अनुमति, शुक्रवार को भी होगी पूछताछ

• 2022 की नई उत्पाद नीति पर केंद्रित सवाल

• छत्तीसगढ़ मॉडल और सिंडिकेट की भूमिका की जांच

• Liquor Scam में 200 करोड़ से अधिक के घोटाले की आशंका


Ranchi Liquor Scam:

जांच एजेंसी ने यह जानने का प्रयास किया कि 2022 में छत्तीसगढ़ मॉडल पर लाई गई नई उत्पाद नीति के दौरान तत्कालीन उत्पाद सचिव विनय कुमार चौबे को किन लोगों का सहयोग मिला। एसीबी का मानना है कि झारखंड में हुए शराब घोटाले की साजिश रायपुर में रची गई थी और उसी नेटवर्क के जरिए इसे अमल में लाया गया।

Ranchi Liquor Scam:

एसीबी की जांच में सामने आया है कि विनय चौबे के कार्यकाल में मई 2022 में नई उत्पाद नीति लागू की गई थी। इस दौरान छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एपी त्रिपाठी को सलाहकार बनाया गया था। आरोप है कि त्रिपाठी और उससे जुड़े सिंडिकेट ने झारखंड में नीति लागू कराने में अहम भूमिका निभाई। कारोबारी अनवर ढेबर को इसी सिंडिकेट का करीबी बताया जा रहा है।

Ranchi Liquor Scam:

जांच के अनुसार चौबे ने अपने चहेते लोगों को मैनपॉवर सप्लाई और होलोग्राम सप्लाई का काम दिया। आरोप है कि झारखंड में करीब 52 करोड़ रुपये के नकली होलोग्राम सप्लाई किए गए। इन्हीं तथ्यों की कड़ी जोड़ने के लिए एसीबी ने रायपुर जेल में जाकर अनवर ढेबर से पूछताछ की।

Ranchi Liquor Scam:

एसीबी का आकलन है कि झारखंड में Liquor Scam की राशि सिर्फ 38 करोड़ रुपये तक सीमित नहीं है, बल्कि यह 200 करोड़ रुपये से अधिक का हो सकता है। इसी आशंका के आधार पर जांच एजेंसी ने अनवर ढेबर से विस्तृत पूछताछ को जरूरी माना है।

Jio के 10 साल: ₹228 वाला 1GB डेटा अब ₹8 से...

Jio के 10 साल, Ranchi: एक समय था जब मोबाइल खर्च बचाने के लिए लोग मिस्ड कॉल का सहारा लेते थे। घर पहुंचने की...

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...