अमन साहू गिरोह सहित अन्य गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने वाले 4 लोग धराए

रांची : अमन साहू गिरोह सहित अन्य गैंगस्टर को हथियार सप्लाई करने वाले 4 लोग धराए- झारखंड

एटीएस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.

झारखंड के कुख्यात अपराधी गिरोह को हथियार सप्लाई करने वाले

4 लोगों को एटीएस ने गुरुवार को बिहार से गिरफ्तार किया है.

यह लोग उत्तर प्रदेश से लेकर बिहार में हथियारों की सप्लाई करते थे.

झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर अमन साहू गिरोह सहित अन्य

गैंगस्टर गिरोह को गिरफ्तार अपराधी भारी मात्रा में हथियार उपलब्ध कराते थे. इन चारों के पास से 35 देसी पिस्टल 5 मोबाइल बरामद किया गया है.

इन अपराधियों की हुई गिरफ्तारी

हथियारों की आपूर्ति उत्तर प्रदेश से बिहार और बिहार से झारखंड होती थी. गिरफ्तार अपराधियों में मोहम्मद तौहीद बांके बाजार गया का रहने वाला है. वहीं चंदन कुमार गया के शेरघाटी का रहने वाला है. मोहम्मद दानिश भी शेरघाटी गया का रहने वाला है. वहीं रंजन कुमार भी गया का रहने वाला है.

बिहार में कई मामले हैं दर्ज

गिरफ्तार अपराधियों के अपराधिक इतिहास काफी लंबी चौड़ी है. उन पर पूर्व में कई गंभीर मामले बिहार में दर्ज किए जा चुके हैं. उनके पास से 88 हजार 700 रुपए भी बरामद की गई है. उनकी गिरफ्तारी बिहार के गया जिले के शेरघाटी बस स्टैंड से 23 और 24 मार्च की रात्रि में की गई है. गिरफ्तारी से कुख्यात गैंगस्टर को बड़ा झटका लगा है. वहीं पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में जुट गई है.

रिपोर्ट: मुर्शिद आलम

Dr Ian Sinha Award: बिहार के लिए गर्व का पल! बाल...

Dr Ian Sinha Award, पटना: बिहार के शिवहर जिले के अंबा कला गांव से जुड़ी जड़ों वाले डॉ. इयान सिन्हा को बच्चों के स्वास्थ्य...

Prahlad Joshi Education: रटकर नहीं, समझकर पढ़ें विद्यार्थी! प्रल्हाद जोशी ने...

Prahlad Joshi Education, पटना: केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने विद्यार्थियों से केवल रटकर परीक्षा पास करने के बजाय विषयों को समझने और नए...

Bihar Education Minister: पटना में प्रतियोगिता के विजेताओं का सम्मान, शिक्षा...

Bihar Education Minister, पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने विद्यार्थियों से कड़ी मेहनत करने, अपने सपनों को पूरा करने और जीवन में...