Advertisement
Advertisement

सहयोगी ने ही रची थी डॉक्टर के अपहरण की साजिश, करोड़ों की फिरौती की मंशा पर फिरा पानी, दो घायल समेत छह अपराधी गिरफ्तार

सहयोगी ने ही रची थी डॉक्टर के अपहरण की साजिश, करोड़ों की फिरौती की मंशा पर फिरा पानी, दो घायल समेत छह अपराधी गिरफ्तार

छपरा : शहर के प्रसिद्ध सर्जन डॉ. सजल कुमार के अपहरण की साजिश का सारण पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। इस पूरे मामले का मास्टरमाइंड कोई बाहरी अपराधी नहीं, बल्कि डॉ. सजल कुमार का ही एक सहयोगी डॉक्टर निकला, जिसने करोड़ों रुपये की फिरौती वसूलने की नीयत से पेशेवर अपराधियों को सुपारी दी थी। हालांकि पुलिस की तत्परता से अपराधियों की यह साजिश नाकाम हो गई।

अपहरण क लिय सहयोगी ने दी थी अग्रिम राशि

जांच के क्रम में पुलिस को अहम सुराग मिले, जिससे खुलासा हुआ कि अपहरण की पूरी साजिश क्लिनिक से जुड़े एक सहयोगी डॉक्टर ने रची थी। उसने अपने ही साथी चिकित्सक को रास्ते से हटाने और करोड़ों रुपये की फिरौती वसूलने के उद्देश्य से कॉन्ट्रैक्ट किलरों को हायर किया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार,अपहरण के बदले मोटी रकम तय की गई थी और अग्रिम राशि भी दी जा चुकी थी।

छापेमारी के क्रम में मुठभेंड़, दो घायल समेत छह गिरफ्तार

घटना के बाद सारण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 24 घंटे के भीतर पूरे कांड का उद्भेदन कर लिया। छापेमारी और अनुसंधान के दौरान पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ भी हुई, जिसमें दो अपराधी घायल हो गए। दोनों का इलाज सदर अस्पताल, छपरा में चल रहा है। पुलिस ने अब तक इस कांड में कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है।

पकड़े गए अपराधियों के पास से दो देसी कट्टा, एक देसी पिस्टल, कारतूस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि इस साजिश से जुड़ी सभी कड़ियों को जोड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

ये भी पढ़े :  बिहार बोर्ड में दस्तावेजों के ऑनलाईन सत्यापन की शुरूआत, चौथे सक्षमता परीक्षा का परिणाम घोषित, कुल 4932 अभ्यर्थी उत्तीर्ण, पाँचवे और अंतिम चरण का आवेदन 9 जनवरी तक

मनोरंजन पाठक की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Manish Kashyap Love Story: मनीष कश्यप को दो साल तक मैसेज...

Manish Kashyap Love Story, पटना: यूट्यूबर मनीष कश्यप और उनकी गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा इन दिनों अपनी प्रेम कहानी को लेकर चर्चा में हैं। दोनों...

PM Modi Vaishali Visit: NDA सरकार के एक साल पूरे, PM...

PM Modi Vaishali Visit ,पटना: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 नवंबर को बिहार के वैशाली में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री के इस दौरे...

Anant Singh Daughter Wedding: 150 से अधिक व्यंजन और भव्य मंडप,...

Anant Singh Daughter Wedding ,पटना: मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इस शादी को...