कुचायकोट पुलिस ने आर्मी लिखी कार से पकड़ी 12 लीटर अंग्रेजी शराब, 2 गिरफ्तार

गोपालगंज : शराबबंदी वाले बिहार में पुलिस इन दिनों शराब माफियाओं पर लगातार नकेल कसने में जुटी है। इसी क्रम में गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र से एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है। वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने उत्तर प्रदेश की ओर से आ रही आर्मी लिखी एक कार को जब रोककर तलाशी ली, तो उसमें से करीब 12 लीटर महंगी अंग्रेजी शराब बरामद की गई।

पुलिस ने कार सवार 2 व्यक्तिय रोजन और लोएन को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया

आपको बता दें कि कार सवार दो व्यक्तियों रोजन देवली और गोविंद लोएन को मौके पर ही गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। गिरफ्तार व्यक्तियों में से एक कथित रूप से स्वयं को आर्मी का जवान बताता है। हालांकि पुलिस उसकी पहचान और दस्तावेजों की जांच कर रही है। पुलिस ने कार के साथ ही बरामद शराब को जब्त कर लिया है।

Gopalganj Wine 22Scope News

शराबबंदी कानून को लेकर बिहार पुलिस कितना सख्त रूख अपनाए हुए है

इस कार्रवाई के बाद आम लोगों के बीच चर्चा है कि शराबबंदी कानून को लेकर बिहार पुलिस कितना सख्त रूख अपनाए हुए है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पुलिस ने शराब के साथ पकड़े गए आर्मी लिखी कार के लोगों को नहीं छोड़ा, तो आम शराब तस्करों की क्या बिसात! कुचायकोट थाने की यह बड़ी कार्रवाई एक बार फिर साबित करती है कि बिहार में शराबबंदी लागू करने को लेकर पुलिस पूरी तरह गंभीर है। किसी भी व्यक्ति को कानून तोड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

यह भी पढ़े : कुचायकोट पुलिस ने वल्थरी चेक पोस्ट से पकड़ा 927 लीटर शराब, 2 तस्कर गिरफ्तार

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 25 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 25 नवंबर 2026 (बुधवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परिवा

Bihar Property Card Land Survey: खाता-खेसरा से लेकर जियो-रिफरेंस नक्शे तक,...

Bihar Property Card Land Survey, पटना: बिहार में जमीन से जुड़े विवादों को कम करने और भूमि अभिलेखों में पारदर्शिता लाने के लिए राज्य...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026: बिहार के किसानों को खेती के...

Bihar Cluster Horticulture Scheme 2026, पटना: बिहार में किसानों की आमदनी बढ़ाने और ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर पैदा करने के लिए...