Advertisement
Advertisement

Jamshedpur News: 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आएगी जमशेदपुर, पूरे रूट का किया जा रहा है फिजिकल वेरिफिकेशन

Jamshedpur News: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 29 दिसंबर को प्रस्तावित जमशेदपुर भ्रमण को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं. राष्ट्रपति के प्रस्तावित विजिटिंग रूट को पूरी तरह सैनिटाइज किया जा रहा है. रूट के आसपास स्थित सभी हाई-राइज इमारतों की पहचान कर वहां रहने वाले लोगों को सुरक्षा को लेकर जांच किया जा रहा है.

Jamshedpur News: पूरे रूट का किया जा रहा है फिजिकल वेरिफिकेशन

एसएसपी पीयूष पांडेय ने बताया कि पूरे रूट का फिजिकल वेरिफिकेशन किया जा रहा है तथा एंटी-सबोटाज चेक, एक्सेस कंट्रोल समेत सभी आवश्यक सुरक्षा इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे. सुरक्षा व्यवस्था के लिए स्पेशल ब्रांच, पुलिस मुख्यालय सहित विभिन्न एजेंसियों के साथ लगातार समन्वय बनाकर काम किया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस बल और पदाधिकारियों की मांग भी पुलिस मुख्यालय से की जाएगी.

Asia Cup U19 2025: फाइनल में IND और PAK आमने सामने, दुबई में छाएगा भारत का वैभव!

Jamshedpur News: एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर भी रखा जा रहा है विशेष ध्यान

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के साथ फील्ड विजिट, स्पॉट निरीक्षण और बैठकों का दौर पूरा कर लिया गया है. एयरपोर्ट सुरक्षा को लेकर विशेष रूप से एयरपोर्ट अथॉरिटी के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है. वहीं, सरायकेला में भी राष्ट्रपति का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसका रूट जमशेदपुर होकर जाएगा. इस रूट का भी भौतिक सत्यापन कर लिया गया है और सरायकेला जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के साथ समन्वय किया जा रहा है.

Jamshedpur News: एसएसपी पीयूष पांडेय ने ये कहा

एसएसपी ने कहा कि आम जनता को असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा. ट्रैफिक को पूरी तरह बंद नहीं किया जाएगा, बल्कि सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यकतानुसार कुछ समय के लिए नियंत्रित किया जाएगा. उन्होंने बताया कि खतरे का आकलन लगातार किया जा रहा है ताकि राष्ट्रपति के भ्रमण को पूरी तरह सुरक्षित और सुचारू बनाया जा सके. जमशेदपुर से लाला जबीन की खबर…

Commercial Advertisment

Bihar Tribal Education Research: 25 जनजातीय विद्यालयों के बच्चों का क्यों...

Bihar Tribal Education Research, पटना: बिहार में जनजातीय विद्यार्थियों की शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए शोध आधारित पहल की जा रही है।...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026: छठ के पारंपरिक गीतों से गूंजेंगे...

Bihar Chhath Awareness Campaign 2026, पटना: बिहार में लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर राज्य सरकार ने व्यापक जन-जागरूकता और प्रचार-प्रसार अभियान...

Jio 10000 Recharge Plan: Jio के ₹10,000 वाले प्लान में क्या-क्या...

Jio 10000 Recharge Plan: रिलायंस जियो का नया प्लान उन ग्राहकों के लिए खास हो सकता है, जो बार-बार मोबाइल रिचार्ज कराने की परेशानी...