कॉर्पोरेशन की गाड़ी से टक्कर लगने से युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के अगमकुआं थाना अंतर्गत जीरो माइल बाईपास ट्रांसपोर्ट नगर के पास में मोर पिया मांझी नामक 39 वर्षीय युवक की कॉर्पोरेशन के गाड़ी से टक्कर लगने से मौत हो गई। यह घटना शनिवार की रात की बताई जा रही है। परिजनों ने लाश को रखकर हंगामा किया। प्रशासन घटनास्थल पर पहुंच परिजनों को समझा बूझाकर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं पुलिस ने परिजन को तत्कालीन राशि की मुहैया करवा दी गई है। बाकी राशि के लिए लिखा पढ़ी किया जा रहा है।

मोर पिया मांझी कूड़ा चुनने का काम करते थे – पुलिस

बताया जाता है कि मोर पिया मांझी कूड़ा चुनने का काम करते थे। उसी क्रम में कॉर्पोरेशन की गाड़ी के गाड़ी से किसी तरह धक्का लगा। इसके बाद उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। परिजनों ने कहा कि तीन छोटे-छोटे बच्चे हैं और उनके जीविका चलाने का अपने स्वयं मोर पिया मांझी ही साधक थे। उनके परिवार के पालन- पोषण के लिए दिक्कत हो गया है। अब सरकार से हम मांग करते हैं कि इन लोगों को राहत मोहिया करवाई जाए। ट्रैफिक थाना के पुलिस भूषण कुमार शर्मा ने इसकी जानकारी दी।

Patna City 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : सफेद गाड़ी, पुलिस का रौब और फर्जी कार्रवाई… कटिहार में नकली पुलिस गिरफ्तार…

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

180,000FansLike
28,100FollowersFollow
628FollowersFollow
688,500SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img