शराब की फैक्ट्री में मद्य निषेध विभाग की रेड, भारी मात्रा में नकली शराब बरामद

पटना सिटी : बिहार में शराब तो बंद है। लेकिन शराब माफियाओं के कारनामा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। क्योंकि आज खेमनी चक में भारी मात्रा में नकली शराब की फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ है। मद्य निषेध विभाग की टीम को गुप्त सूचना मिली कि एक अवैध फैक्ट्री में नकली शराब का निर्माण किया जा रहा है। मद्य निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी की। जिसमें लाखों रुपए के विदेशी नकली शराब की फैक्ट्री पकड़ी गई। जिसमें नामी दवा की कंपनियां है। जिसमें डुप्लीकेट होम्योपैथिक शराब भरा जा रहा है।

मद्य निषेध विभाग को गोपनीय सूचना मिली की खेमनी चक में भारी मात्रा में विदेशी शराब नकली बनाई जा रही है

बताया जाता है कि मद्य निषेध विभाग को गोपनीय सूचना मिली की खेमनी चक में भारी मात्रा में विदेशी शराब नकली बनाई जा रही है। उसके बाद रेकी किया गया। रेकी करने के बाद छापेमारी की गई। कारोबारी तो भाग खड़े हुए लेकिन फैक्ट्रियां पकड़ी गई। जिसमें बनाने की मशीन, जाली डिब्बे, रैपर और कई तरह के आइटम पकड़े गए। विभाग की टीम सभी को इकट्टा कर जांच पड़ताल कर रही है।

Fake Madcine 1 22Scope News

नए साल के आगमन पर इस तरह की तैयारी की जा रही है – मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम प्रकाश

वही मद्य निषेध विभाग के कमिश्नर प्रेम प्रकाश ने बताया कि नए साल के आगमन पर इस तरह की तैयारी की जा रही है। मैं लोगों से अपील करना चाहता हूं कि आप लोग सतर्क रहें। चारों तरफ नकली शराब बिक रहे हैं। अब हम लोग पकड़ भी रहे हैं। आप लोग सतर्क और होशियार रहे। जाली शराब के चक्कर में नहीं आए। जो भी अगर शराब यहां लोग बेच रहे हैं वह जाली शराब बेच रहे हैं। जिसकी हम लोग धड़-पकड़ भी कर रहे हैं।

यह भी पढ़े : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 6 अंतरराज्यीय अपराधी गिरफ्तार

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Koderma Love Story: प्रेमी से बिछड़ने पर नाबालिग का हाई वोल्टेज...

 कोडरमा में प्रेमी के साथ फरार नाबालिग को बरामद करने पहुंची पुलिस पर युवती ने चाकू से हमला करने की कोशिश की। घंटों हाई...

Dhanbad News: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मलिक का निधन, पूर्व...

 धनबाद के विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री मन्नान मलिक का रांची के अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से...

Bihar Education Update: 20 जुलाई तक तैयार होंगे Model School, 8,700...

 बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने शिक्षा योजनाओं की समीक्षा की। 20 जुलाई तक मॉडल स्कूलों में आधारभूत सुविधाएं पूरी होंगी, 8,700 छात्र-शिक्षकों...