दिल्ली दौरे पर CM नीतीश, PM व शाह से की मुलाकात

दिल्ली : बिहार विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हुए हैं। सीएम नीतीश के साथ डिप्टी सीएम व गृह मंत्री सम्राट चौधरी भी गए हैं। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार हेल्थ चेकअप के लिए दिल्ली गए हैं। लेकिन वहां वह एनडीए के बड़े नेताओं के साथ मुलाकात भी कर रहे हैं। सीएम नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह व सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। इन दोनों के अलावा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह भी मौजूद हैं।

पीएम आवास पर करीब 30 मिनट तक चली इस बातचीत को राजनीतिक और प्रशासनिक, दोनों लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी भी मौजूद रहे। तीनों नेता एक ही कार से पीएम हाउस पहुंचे थे।

PM मोदी से CM नीतीश और सम्राट चौधरी ने की मुलाकात

बिहार में एनडीए के प्रचंड जनादेश के बाद आज नई दिल्ली में विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बिहार के लोकप्रिय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सह गृह मंत्री सम्राट चौधरी के साथ शिष्टाचार मुलाकात हुई। सम्राट ने ट्वीट कर लिखा कि पीएम नरेंद्र मोदी के निर्देशन और नेतृत्व में देश एवं बिहार निरंतर आगे बढ़ रहा है। इस दौरान विकसित बिहार के लक्ष्यों पर बहुमूल्य मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

CM PM 1 22Scope News

अमित शाह से CM नीतीश और सम्राट ने की शिष्टचार मुलाकात

आपको बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली गए हैं। दिल्ली दौरे के दौरान वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर सकते हैं। इससे पहले वह अमित शाह से मुलाकात की फोटो आ गई है। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया और लिखा है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के प्रचंड जीत के उपरांत आज देश के गृह मंत्री अमित शाह के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के साथ मुलाकात किया। एनडीए की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश पहली बार दिल्ली दौरे पर हैं इसको लेकर की चर्चाएं भी तेज हैं।

Nitish Amit 22Scope News

Nitish Amit 1 22Scope News

यह भी पढ़े : चुनाव के बाद पहली बार CM नीतीश आज जाएंगे दिल्ली, PM मोदी और शाह से करेंगे मुलाकात

अंशु झा की रिपोर्ट

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: साहू होटल का खाद्य लाइसेंस...

Hajipur Sahu Hotel Food License Suspended: बिहार के वैशाली जिले में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की है।...

Jio IPO Subscription 2026: रिटेल निवेशकों का कोटा भी फुल, 40...

Jio IPO Subscription 2026: देश के सबसे बड़े आईपीओ में शामिल जियो प्लेटफॉर्म्स के ₹30,213 करोड़ के IPO को निवेशकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली...

Bihar MLC Election 2026: 8 सीटों पर चुनाव प्रचार थमा, शुक्रवार...

Bihar MLC Election 2026: विधान परिषद की आठ स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए चुनाव प्रचार बुधवार शाम समाप्त हो गया। अब शुक्रवार...