दिल्ली से लौटते ही सीधे नीतीश कुमार के आवास पहुंचे CM सम्राट, की शिष्टाचार मुलाकात

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज यानी 29 मई को एकदिवसीय दिल्ली दौरे से पटना लौट आए हैं। पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने लैंड किया और सीधे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर मिलने के लिए पहुंच गए। सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के आवास पर उसने मुलाकात की।

बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर CM सम्राट ने नीतीश कुमार से बातचीत की है

सूत्रों के मुताबिक, बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार से बातचीत की है। साथ ही दिल्ली में हुए बिहार विकास मंथन की पूरी जानकारी भी पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को दी गई है। दोनों के बीच करीब 15 मिनट तक बातचीत हुई।

CM Samrat Nitish Kumar 1 1 22Scope News

CM Samrat Nitish Kumar 2 2 22Scope News

दिल्ली में सीएम सम्राट ने राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति व केंद्रीय मंत्री से की थी मुलाकात

आपको बता दें कि कल यानी 28 मई को दोपहर में सीएम सम्राट चौधरी पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। कल यानी 28 मई को ही दिल्ली में सबसे पहले वह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के कार्यकारी अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा से मुलाकात की थी। उसके बाद वह उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की थी। आज यानी 29 मई को वह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की थी। इसके बाद सीएम सम्राट चौधरी महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में जाकर मुलाकात की थी फिर वह पटना के लिए रवाना हो गए।

CM Samrat Sanjay Jha 22Scope News

CM Samrat Vice President 22Scope News

CM Samrat Shivraj Singh 1 22Scope News

CM Samrat President 22Scope News

यह भी पढ़े : CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण व बिहार को बनाना है समृद्ध

Khan Sir Controversy: महिला की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद, निखिल...

Khan Sir Controversy: बिहार के चर्चित शिक्षक और कोचिंग संचालक खान सर उर्फ फैजल खान एक बार फिर विवादों में हैं। उनके खिलाफ एक...

Ranchi Leptospirosis Cases: बच्चों में बढ़ रहा लेप्टोस्पायरोसिस का खतरा, अगस्त...

Ranchi Leptospirosis Cases: झारखंड में बारिश के मौसम के बीच लेप्टोस्पायरोसिस संक्रमण को लेकर चिंता बढ़ी है। आम बोलचाल में इसे ‘रैट फीवर’ भी...

Gopalganj Septic Tank Accident: सेप्टिक टैंक की जहरीली गैस से चार...

Gopalganj Septic Tank Accident: श्रीपुर थाना क्षेत्र के सवनही जगदीश गांव में नवनिर्मित मकान के सेप्टिक टैंक की सेंट्रिंग खोलने के दौरान बड़ा हादसा...