छात्रवृत्ति को लेकर छात्रों का आज डिजिटल हुंकार, जानिए पूरा मामला

Ranchi: झारखंड में छात्रवृत्ति भुगतान को लेकर छात्रों का आक्रोश एक बार फिर सामने आया है। पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति नहीं मिलने से नाराज छात्रों ने आज डिजिटल आंदोलन शुरू किया है। इस आंदोलन के माध्यम से छात्र केंद्र और राज्य सरकार का ध्यान अपनी मांगों की ओर आकर्षित करना चाहते हैं। छात्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर #ReleaseScholarship हैशटैग के जरिए इस आंदोलन को समर्थन देने की अपील की है। बड़ी संख्या में छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और छात्र संगठन इस डिजिटल अभियान से जुड़ रहे हैं।

दो साल से नहीं मिली छात्रवृत्ति:

छात्रों का कहना है कि सरकार की योजनाओं के बावजूद पिछले दो वर्षों से छात्रवृत्ति का भुगतान लंबित है। इससे खासकर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग, आदिवासी और पिछड़े समुदाय के छात्रों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। कई छात्रों को फीस भरने, किताबें खरीदने और आगे की पढ़ाई जारी रखने में गंभीर कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

पहले भी हो चुका है ऐतिहासिक आंदोलन:

छात्र संगठनों ने बताया कि इससे पहले JLKM की ओर से छात्र अधिकार पदयात्रा के तहत करीब 200 किलोमीटर की ऐतिहासिक यात्रा की गई थी। उस दौरान भी छात्रवृत्ति भुगतान की मांग को प्रमुखता से उठाया गया था, लेकिन अब तक ठोस समाधान नहीं निकल पाया।

केंद्र और राज्य सरकार से सीधी मांग:

डिजिटल आंदोलन के जरिए छात्र केंद्र और झारखंड सरकार से अविलंब छात्रवृत्ति भुगतान की मांग कर रहे हैं। छात्रों का कहना है कि यदि जल्द भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। छात्रों ने आम जनता से भी अपील की है कि वे #ReleaseScholarship हैशटैग के माध्यम से इस मुद्दे को राष्ट्रीय स्तर पर उठाने में सहयोग करें, ताकि छात्रों के भविष्य से जुड़ी इस गंभीर समस्या का समाधान हो सके।

रिपोर्टः करिश्मा सिन्हा

 

 

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...