कमीशन वाले बयान पर सियासत गरमाई, मांझी के दावे पर अजीत शर्मा का तीखा हमला, बोले- PM लें संज्ञान

भागलपुर : केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी के कमीशन से जुड़े बयान ने ठंड के मौसम में सियासी तापमान बढ़ा दिया है। मांझी ने दावा किया कि हर सांसद और विधायक कमीशन लेते हैं और उन्होंने संतोष सुमन से भी कमीशन लेने की बात कही थी। इस बयान के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। मांझी के इस बयान पर कांग्रेस नेता और पूर्व विधायक अजीत शर्मा ने कड़ा पलटवार किया है। अजीत शर्मा ने कहा कि इस गंभीर बयान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को तुरंत संज्ञान लेना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या जनता अपने प्रतिनिधियों को कमीशनखोरी के लिए चुनती है?

3 बार MLA रहे हैं और कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि उन्होंने कभी कमीशन लिया हो – अजीत शर्मा

अजीत शर्मा ने कहा कि वे स्वयं तीन बार विधायक रहे हैं और कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि उन्होंने कभी कमीशन लिया हो। उन्होंने कहा कि अगर कोई सांसद या विधायक कमीशन लेता है तो यह सीधा भ्रष्टाचार है और ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। प्रधानमंत्री को ऐसे जनप्रतिनिधियों को बर्खास्त कर जेल भेजना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि जनता नेताओं को विकास के लिए चुनती है न कि कमीशन खोरी के लिए। जीतन राम मांझी का ऐसा बयान देना बेहद शर्मनाक है और उन्हें देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए। किसी भी सांसद या विधायक को कमीशन लेने का कोई अधिकार नहीं है।

यह भी पढ़े : जहानाबाद वाणावर महोत्सव-2025 का आयोजन, मंत्री प्रमोद ने किया उद्घाटन, मालिनी व सतेंद्र के गीतों ने बांधा समा…

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad News: तमिलनाडु हादसे के पीड़ितों के लिए सरकार की बड़ी...

Dhanbad News: तमिलनाडु के तिरुवल्लूर ज़िले में अमोनिया गैस लीक की घटना के बाद बचाए गए धनबाद के 12 मज़दूर झारखंड लौट रहे हैं।...

Jamtara News: घर लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में...

Jamtara News: जामताड़ा ज़िले के नारायणपुर पुलिस स्टेशन इलाके में मंगलवार को एक दुखद सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। गोविंदपुर-साहिबगंज...

Jharkhand Teacher Appointment: 8 साल इंतजार, फिर मिला नियुक्ति पत्र… लेकिन...

Jharkhand Teacher Appointment: झारखंड में 1042 असिस्टेंट प्रोफेसरों को नियुक्ति पत्र बांटने के दौरान एक अनोखा मामला सामने आया। नियुक्ति प्रक्रिया में देरी की...