नमामि गंगे परियोजना के तहत गंडक नदी के जल-मिट्टी का कलेक्शन, जल और मिट्टी की गुणवत्ता का होगा मूल्यांकन

नमामि गंगे परियोजना के तहत गंडक नदी के जल-मिट्टी का कलेक्शन, जल और मिट्टी की गुणवत्ता का होगा मूल्यांकन

गोपालगंज : नमामि गंगे परियोजना के तहत देश की नदियों को स्वच्छ एवं संरक्षित बनाने के उद्देश्य से एक व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में देहरादून से दो सदस्यीय शोधकर्ता टीम गोपालगंज पहुंची। टीम ने जिले के जादोपुर रजवाही स्थित गंडक नदी पुल के पास से नदी के जल और मिट्टी के नमूने एकत्र किए।

जलीय जीवों पर रसायन और कीट नाशकों का कितना हो रहा असर

शोधकर्ताओं ने बताया कि यह अध्ययन केंद्र सरकार की नमामि गंगे योजना के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश की प्रमुख नदियों के जल और मिट्टी की गुणवत्ता का वैज्ञानिक मूल्यांकन करना है। इसके तहत यह देखा जा रहा है कि नदियों के पानी की स्थिति कैसी है, मिट्टी में कौन-कौन से तत्व मौजूद हैं और बरसात के मौसम में खेतों से बहकर आने वाले रासायनिक खाद व कीटनाशक नदियों को किस हद तक प्रभावित कर रहे हैं।

औद्योगिक अपशिष्टों के असर का भी होगा

इसके साथ ही नदी किनारे स्थापित औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले अपशिष्ट पदार्थों का नदियों पर पड़ने वाले प्रभाव का भी अध्ययन किया जा रहा है। शोधकर्ताओं ने चिंता जताई कि नदी के पारिस्थितिकी तंत्र पर लगातार दबाव बढ़ रहा है, जिसके कारण कई जलीय जीव-जंतु लुप्त होते जा रहे हैं और कई मछलियों की प्रजातियां विलुप्ति के कगार पर पहुंच चुकी हैं।

राज्यों की नदियों में किस पोषक तत्व की कमी

टीम ने बताया कि गोपालगंज सहित देश के विभिन्न राज्यों से एकत्र किए गए जल और मिट्टी के नमूनों को देहरादून स्थित प्रयोगशाला में भेजा जाएगा, जहां इनकी विस्तृत जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर यह पता लगाया जाएगा कि किस राज्य या क्षेत्र की नदी में किन तत्वों की कमी या प्रदूषण की समस्या है। इसके बाद सरकार उस कमी को दूर करने और नदियों के संरक्षण के लिए आगे की कार्ययोजना तैयार करेगी।

जलीय जीव-जंतुओं के संरक्षण और जागरूक करने का होगा प्रयास

साथ ही, स्थानीय लोगों को नदियों के जीव-जंतुओं के संरक्षण और स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि जनसहभागिता से नदियों को स्वच्छ और जीवंत बनाया जा सके।

ये भी पढे : कुशवाहा की लिट्टी पार्टी से तीन विधायक नदारद, टूट की संभावना से गरमाया सियासी तापमान! हम से लेकर रालोमो खेमे में मची खलबली

शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Jharkhand Property Tax: एजेंसियां हटने के बाद नगर निकायों में टैक्स...

 झारखंड में राजस्व संग्रह एजेंसियों का करार खत्म होने के बाद प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली प्रभावित हुई...

JPSC Scam: 500 अभ्यर्थियों की नियुक्ति में फर्जीवाड़े के संकेत, CID...

 झारखंड JPSC परीक्षा धांधली मामले में CID करीब डेढ़ दर्जन सफल अभ्यर्थियों की Money Trail खंगाल रही है। जांच में 500 नियुक्तियों में फर्जीवाड़े...

CTET 2026: सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद परीक्षा स्थगित, आवेदन...

 CBSE ने CTET 2026 के 22वें संस्करण को फिलहाल स्थगित कर दिया है। पात्र अभ्यर्थियों के लिए आवेदन विंडो 25 अगस्त से 1 सितंबर...