ताइक्वांडो सिखाओ बेटी बचाओ : कोडरमा में राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता

ताइक्वांडो सिखाओ बेटी बचाओ : कोडरमा में राज्यस्तरीय महिला ताइक्वांडो प्रतियोगिता- ‘‘बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ’’

की तर्ज पर ‘‘ताइक्वांडो सिखाओ बेटी बचाओ’’ के संदेश के साथ

कोडरमा में पहली राज्यस्तरीय वुमन ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है.

कोडरमा के चारडीह स्थित बीआर इंटरनेशनल स्कूल में दो दिवसीय स्टेट लेवल

वुमेन्स ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों के तकरीबन ढाई सौ महिला प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं.

प्रतियोगिता में खिलाड़ी से लेकर रेफरी और स्कोरर तक महिलाएं ही है.

पहली बार महिलाओं के लिए अलग से ताइक्वांडो प्रतियोगिता

राज्य में यह पहला मौका है जब महिलाओं के लिए अलग से ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. अब तक महिला और पुरुष वर्ग के सम्मिलित प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती थी. कोडरमा में में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का उद्घाटन एसपी कुमार गौरव ने दीप प्रज्वलित कर किया और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी. इस मौके पर ताइक्वांडो संघ के महासचिव संजय शर्मा ने कहा कि आत्मरक्षा के साथ-साथ कैरियर के लिए भी ताइक्वांडो बेहतर मार्ग साबित हो सकता है. लगातार राज्य के खिलाड़ी ताइक्वांडो में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा में पदक हासिल कर रहे हैं.

उत्साहित नजर आ रहीं हैं महिला खिलाड़ी

वहीं दूसरी तरफ राज्य के अलग-अलग जिलों से आई महिला खिलाड़ी भी पहली बार महिलाओं के लिए अलग से चैंपियनशिप आयोजित होने से उत्साहित नजर आ रही है. महिला खिलाड़ियों की माने तो महिलाओं के लिए अलग से चैंपियनशिप आयोजित होने से उनका उत्साह दोगुना हो गया है और पदक हासिल करने के लिए वे जोर आजमाइश में लगी हुई है. महिला खिलाड़ियों ने बताया कि ताइक्वांडो में लड़कियों को आगे बढ़ाने के लिए परिवार से लेकर सरकार तक हर स्तर पर मदद की जा रही है.

राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगा मौका

शनिवार देर शाम इस प्रतियोगिता का आगाज हुआ और आज शाम इसका समापन भी हो जाएगा. इस प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले महिला खिलाड़ियों को ना सिर्फ पुरस्कृत किया जाएगा बल्कि उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर भी अपना दमखम दिखाने का मौका मिल सकेगा. बहरहाल ताइक्वांडो के जरिए बेटियां अपनी सुरक्षा की जिम्मेदारी खुद निभा रही है और इस प्रतियोगिता के जरिए बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के संकल्प को दोहरा रही हैं.

रिपोर्ट: कुमार अमित

Saffrn

Trending News

Hazaribagh की जघन्य घटना पर राष्ट्रीय महिला आयोग जांच के लिए...

Hazaribagh: नाबालिग बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतंत्र संज्ञान लेते हुए कलारूप अपनाया है आयोग की अध्यक्ष विजया...

इंडिया स्किल्स में Bihar का शानदार प्रदर्शन, 3 गोल्ड समेत 8...

Patna: इंडिया स्किल्स 2025-26 नेशनल प्रतियोगिता के समापन समारोह का आयोजन इंडिया एक्सपो मार्ट, नोएडा में किया गया। जिसमें बिहार सरकार के युवा, रोजगार...

टैक्स कलेक्शन में रिकार्ड उछाल, बिहार का राजस्व 43,324 करोड़ पहुंचा

Patna: वाणिज्य कर विभाग के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने गुरुवार को कहा कि विभाग ने वित्त वर्ष 2025-26 में जीएसटी, वैट और अन्य...

बिहार का Makhana बन चुका है ब्रांड, अब विदेशों में भी...

Patna: वित्तीय वर्ष 2025-26 में बिहार का मखाना राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक मजबूत ब्रांड के रूप में उभरा है। यह वह समय...

Bihar में बाढ़ सुरक्षा पर बड़ा फैसला, 384 योजनाओं के लिए...

Patna: Bihar राज्य बाढ़ नियंत्रण पर्षद की 66वीं बैठक में बाढ़ वर्ष 2026 के पूर्व पूर्ण कराए जाने वाली कुल 384 अद्द बाढ़ सुरक्षात्मक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img