BIG BREAKING : सीएम नीतीश कुमार को युवक ने मारा थप्पड़, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार

बख्तियारपुर : सीएम नीतीश कुमार को युवक ने मारा थप्पड़, सुरक्षाबलों ने किया गिरफ्तार- बख्तियारपुर में

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर रविवार को एक युवक ने थप्पड़ मार दिया है.

उस वक्‍त मौजूद सुरक्षाकर्मी ने उक्‍त युवक को हिरासत में ले लिया है.

बताया जाता है कि जिस वक्‍त युवक ने हाथ चलाया उस दौरान सीएम नीतीश कुमार को चोट नहीं लगी.

फिलहाल पुलिस उक्त युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

बताया जा रहा है शख्स मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू कार्यकर्ताओं से मिलने गये थे,

उसके बाद वे किसी कार्यक्रम में मूर्ती का माल्यार्पण करने गये हुए थे, जहां यह घटना घटी है.

थप्पड़ मारने वाले युवक की हुई पहचान

बख्तियारपुर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की सुरक्षा मे चूक के मामले में युवक की पहचान कर ली गई है दरअसल युवक बख्तियारपुर का ही रहने वाला बताया जाता है युवक का नाम छोटू कुमार बताया जा रहा है फिलहाल बख्तियारपुर थाने की पुलिस छोटू को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुटी है ग्रामीणों की माने तो युवक वीडियोग्राफी का काम करता था उसके बाद वह आर्केस्ट्रा का भी काम करता है

निजी कार्यक्रम में गए थे मुख्यमंत्री

बता दें कि योगी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होकर पटना लौटे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बख्तियारपुर में निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचे थे. इस दौरान वे किसी मूर्ती का माल्यार्पण करने के लिए जा रहे थे. तभी भीड़ में शामिल एक शख्स ने उन पर हमला कर दिया. हालांकि, समय रहते सीएम की सुरक्षा में तैनात कर्मियों ने उसे काबू में कर लिया.

सुरक्षा गार्ड ने मुख्यमंत्री की रक्षा की

मालूम हो कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इससे पहले भी हमला हो चुका है. बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान मधुबनी में आयोजित चुनावी सभा के दौरान भी दर्शकदीर्घा में मौजूद शख्स ने सीएम नीतीश पर प्याज और ईंट से हमला कर दिया था. इस दौरान मंच पर मौजूद सीएम के सुरक्षा गार्ड ने मुख्यमंत्री की रक्षा की थी.

नीतीश कुमार की विदाई तय या नये समीकरण की तलाश में हैं नीतीश

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के काफिले पर हमला, कई गाड़ियों के शीशे टूटे

Munger Crime News: सीआरपीएफ जवान के बंद घर में 20 लाख...

Munger Crime News: जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र की आईटीसी कॉलोनी में चोरों ने एक सीआरपीएफ जवान के बंद आवास को निशाना बनाया। चोर...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: मसौढ़ी में रावण दहन के बाद भगदड़...

Masaurhi Ravan Dahan Stampede: गांधी मैदान में मंगलवार शाम रावण वध समारोह संपन्न होने के बाद घर लौटने की होड़ में मुख्य निकास द्वार...

Vaishali Liquor Smuggling Case: गरीब रथ एक्सप्रेस में शराब तस्करी का...

Vaishali Liquor Smuggling Case: बिहार में शराबबंदी के बीच खाकी वर्दीधारियों के शराब तस्करी में कथित रूप से शामिल होने का मामला सामने आया...