29 मार्च को होगा आजसू के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण

रांची : 29 मार्च को होगा आजसू के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण- रांची स्थित

आजसू पार्टी केंद्रीय कार्यालय में 29 मार्च को आजसू की

जिला इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जाएगा.

झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो

सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे.

इसकी जानकारी आजसू के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने प्रेस विजप्ति से दी.

भावी कार्यक्रमों की होगी समीक्षा

उन्होंने कहा कि बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ अखिल झारखण्ड छात्र संघ के भावी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी. वर्तमान सरकार की नीतियों एवं कामकाज की भी समीक्षा की जाएगी. ज्ञात हो कि निर्माण वर्ष 2021 में आजसू पार्टी ने सभी बारह अनुषंगी इकाई का विस्तार एवं पुनर्गठन किया. इसी क्रम में राज्य के सभी 24 जिलों में छात्र संघ के जिला इकाई का भी पुनर्गठन एवं विस्तार किया गया. 29 मार्च को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे और भावी कार्यक्रमों को लेकर छात्र नेताओं को अपना बहुमूल्य सुझाव एवं मार्गदर्शन भी देंगे.

उत्साहित हैं छात्र नेता

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ के प्रदेश अध्यक्ष गौतम सिंह ने कहा कि कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है. समारोह को लेकर छात्र नेता काफी उत्साहित हैं. निश्चित रुप से केंद्रीय अध्यक्ष की उपस्थिति से छात्र नेताओं में नयी ऊर्जा, नया जोश का संचार होता है.

रिपोर्ट: शाहनवाज

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम में पहुंचे...

Bihar Sahyog Karyakram Samrat Chaudhary: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा है कि जनता की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें न्याय दिलाना सरकार का...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह,...

Jamshedpur Womens University Convocation: जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह मंगलवार को एक्सएलआरआई सभागार में आयोजित किया गया। समारोह में झारखंड के राज्यपाल...

Jharia Bad Road Protest: झरिया की जर्जर मुख्य सड़क पर लोगों...

Jharia Bad Road Protest: झरिया शहर की मुख्य सड़क की बदहाली को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश अब अनोखे विरोध प्रदर्शन के रूप में...