29 मार्च को आजसू पार्टी की बैठक, जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की होगी समीक्षा

रांची : 29 मार्च को आजसू पार्टी की बैठक, जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की होगी समीक्षा- आजसू पार्टी के

केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो की अध्यक्षता में 29 मार्च को

रांची स्थित केंद्रीय कार्यालय में सभी विधानसभा प्रभारी, जिला प्रभारी, जिलाध्यक्ष,

जिला सचिव एवं कार्यकारी अध्यक्ष की बैठक आयोजित की गयी है.

बैठक में मुख्य रुप से बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर 14 अप्रैल को

आयोजित जेल भरो आंदोलन की तैयारियों की समीक्षा की जाएगी.

उक्त बातें आजसू पार्टी के केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी दी.

सात मांगों को लेकर करेंगे जेल भरो आंदोलन

ज्ञात हो कि आजसू पार्टी सात मांगों को लेकर जेल भरो आंदोलन कर रही है. जिसमें मुख्य रूप से खतियान आधारित स्थानीय एवं नियोजन नीति लागू करने, पिछड़ों को आबादी अनुसार आरक्षण सुनिश्चित करने, जातीय जनगणना सुनिश्चित करने, सरना धर्म कोड लागू करने, बेरोजगारों को रोज़गार देने, झारखंड के संसाधनों का लूट बंद करने तथा झारखण्ड आंदोलनकारियों को सम्मान देने की बात शामिल है. इन्हीं मांगों को लेकर आजसू पार्टी ने 7 मार्च को विधानसभा घेराव भी किया था, जिसे विफल करने हेतु राज्य सरकार ने अपने सभी तंत्र को लगा दिया था.

नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

साथ ही 29 मार्च को अखिल झारखण्ड छात्र संघ (आजसू) की जिला इकाई के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भी आयोजन किया जाएगा. आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो सभी पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. साथ ही बैठक में संगठनात्मक कामकाज की समीक्षा के साथ-साथ जनसंग्रह-धनसंग्रह अभियान, पार्टी के अन्य कार्यक्रमों तथा वर्तमान सरकार की नीतियों एवं कामकाज को लेकर भी चर्चा की जाएगी.

रिपोर्ट: मदन सिंह

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार के सभी 38 जिलों में 201...

Bihar Shiksha Sankalp Yatra: बिहार में शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए जमीनी अनुभव, शोध और नवाचार के समन्वय पर जोर दिया गया...

Rajgir World Peace Pagoda: विश्व शांति स्तूप भारत-जापान की आध्यात्मिक मैत्री...

Rajgir World Peace Pagoda: राजगीर स्थित विश्व शांति स्तूप के 57वें स्थापना दिवस समारोह में ग्रामीण विकास एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026: बिहार में 26 अक्टूबर से शुरू...

Bihar Khet Bachao Abhiyan 2026, पटना: बिहार में खेतों के संरक्षण और किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों से जोड़ने के उद्देश्य से 26 अक्टूबर...