सहरसा दौरे पर जायेंगे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम केबाद करेंगे समीक्षा बैठक

सहरसा दौरे पर जायेंगे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा,भूमि सुधार जन कल्याण संवाद कार्यक्रम के बाद करेंगे समीक्षा बैठक

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग से जुड़ीं महत्वपूर्ण सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने के उद्देश्य से दिनांक 31 दिसंबर 2025 को सहरसा में भूमि सुधार जन कल्याण संवाद का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय उप मुख्यमंत्री-सहमंत्री राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग श्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे।

शिकायत से पहले कराना होगा रजिस्ट्रेशन, आवेदनों को अंचल वार चयन कर समस्या पर होगी चर्चा

भूमि सुधार जनकल्याण संवाद का आयोजन प्रेक्षागृह, सहरसा में अपराह्न 2:30 बजे तक किया जाएगा। जिसमें राजस्व से संबंधित ऑनलाइन सेवाओं, समस्याओं और उनके समाधान पर आमलोगों की शिकायतें सुनी जाएंगी। इस दौरान आने वाले आवेदनों में से कुछ का अंचल वार चयन कर मौके पर अंचलाधिकारी और राजस्व कर्मचारी को पीड़ित के सामने बैठाकर समस्या पर चर्चा होगी। इस सत्र में राजस्व विभाग से संबंधित सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं संबंधित राजस्व कर्मचारी भी उपस्थित रहेंगे।

शिकायतकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह 09 बजे से 10.30 बजे तक अंचलवार लगाए गए काउंटर पर किया जाएगा। आवेदन के साथ अपना नाम, स्पष्ट पता और मोबाइल नंबर जरूर डालने की अपील की गई है। इससे आमलोगों को उनके आवेदन पर होने वाली कार्रवाई की जानकारी मैसेज से मिलती रहेगी। महत्वपूर्ण यह है कि यहां मिले सभी आवेदनों को पोर्टल पर अपलोड कर सभी पर उचित कार्रवाई किया जाएगा।

विभागीय कार्यं की होगी समीक्षा, डीसीएलआर से लेकर कनीय पदाधिकारी रहेंगे मौजूद

वहीं दूसरी पाली में राजस्व विभाग के सभी पदाधिकारियों एवं राजस्वकर्मियों के साथ समीक्षा बैठक भी प्रेक्षागृह, सहरसा में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में जिले के अपर समाहर्ता, सभी भूमि सुधार उप समाहर्ता, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, बन्दोबस्त पदाधिकारी, सभी अंचलाधिकारी, राजस्व अधिकारी एवं राजस्व कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस, ई मापी समेत सभी ऑनलाइन सेवाओं की स्थिति की आंकड़े के साथ समीक्षा की जाएगी। इस दौरान अभियान बसेरा 2 की भी स्थिति की विशेष रूप से समीक्षा की जाएगी।

ऑनलाइन सेवाओं के बहाने अधिकारी बनेंगे संवेदनशील,पारदर्शी और जवाबदेह 

भूमि सुधार जन कल्याण संवाद के माध्यम से माननीय उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा की मंशा है कि दाखिल–खारिज, परिमार्जन प्लस और ई मापी समेत अन्य सभी ऑनलाइन सेवाएं आमलोगों को समय सीमा में उपलब्ध कराने से भूमि अभिलेख अपडेट होंगे। इससे राज्य में भूमि विवाद में भारी कमी आएगी। इससे प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक संवेदनशील, पारदर्शी और जवाबदेह बनाया जा सकेगा।

प्रमंडल के बाद जिलावार होगी कार्यों की समीक्षा- बोले मंत्री 

माननीय उपमुख्यमंत्री ने आमजनों को आश्वस्त किया है कि भविष्य भूमि सुधार से संबंधित कार्यों के लिए किसी को परेशान नहीं होने दिया जाएगा। सभी जिले में एक–एक राजस्व ग्राम वार सभी कार्यों की समीक्षा की जा रही है और संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को समय सीमा में मामलों के निष्पादन के निर्देश दिए जा रहे हैं। अभी प्रमंडल मुख्यालय में समीक्षा का कार्य चल रहा है। इसके बाद जिलावार समीक्षा होगी। उन्होंने कहा है कि समीक्षा का ये कार्य मुख्यालय के अधिकारी प्रधान सचिव श्री सीके अनिल के नेतृत्व में लगातार जारी रखेंगे। इसका उद्देश्य सुधार के दृष्टिकोण से शुरू इस अभियान में लोगों को समयबद्ध तरीके से न्याय मिल सके।

ये भी पढे : मंत्री राम कृपाल ने कहा- मृदा स्वास्थ्य कार्ड से संतुलित उर्वरक उपयोग को मिल रही नई दिशा

 

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार बनेगा इंडस्ट्री हब! मुजफ्फरपुर में लेदर...

Muzaffarpur Mega Leather Cluster: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गुरुवार को मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर प्रखंड स्थित महवल औद्योगिक क्षेत्र में मेगा लेदर,...

Bhagalpur Katihar Special Trains: भागलपुर, कटिहार, मुंगेर और खगड़िया के यात्रियों...

Bhagalpur Katihar Special Trains: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर से कटिहार और कटिहार से भागलपुर के बीच स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: किसानों को अनुदान, आधुनिक यंत्र और...

Bihar Rabi Maha Abhiyan 2026: बिहार में रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने वासंतिक (रबी) महाअभियान-2026...