Hazaribagh Murder Suspicion: नर्सिंग ट्रेनिंग कर रही युवती का शव 20 फीट ऊंचे बरगद पर लटका मिला

कटकमसांडी थाना क्षेत्र में 25 वर्षीय युवती सोनी हेंब्रम का शव पेड़ से लटका मिला। परिजनों ने युवक पर हत्या का आरोप लगाया, पुलिस ने कांड संख्या 266/25 दर्ज किया।


Hazaribagh Murder Suspicion:  हजारीबाग में सनसनी, बरगद के पेड़ से मिली नर्सिंग छात्रा की लाश

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के कटकमसांडी थाना क्षेत्र के एदला मोड़ – चंदवा टोंगरी मार्ग के पास सोमवार सुबह एक दर्दनाक दृश्य सामने आया। विशाल बरगद के पेड़ से 25 वर्षीय युवती का शव लटका पाया गया, जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतका की पहचान महुगाई गांव निवासी सोनी हेंब्रम, पुत्री – मुन्ना हेंब्रम के रूप में की गई है।

Hazaribagh Murder Suspicion: बोकारो में नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी, 28 दिसंबर को घर से निकली

जानकारी के अनुसार सोनी बोकारो में रहकर नर्सिंग की ट्रेनिंग कर रही थी। 28 दिसंबर की दोपहर वह घर से बोकारो जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन सोमवार सुबह उसका शव लगभग 20 फीट की ऊंचाई से लटकता मिला। शव पीली नायलॉन रस्सी से गले में बांधा हुआ था।

घटना का खुलासा तब हुआ जब एदला गांव का एक युवक दूध कलेक्शन सेंटर जा रहा था, उसने शव को देखा और भयभीत होकर गांव लौटा तथा पंचायत और ग्रामीणों को सूचना दी।


Key Highlights

25 वर्षीय नर्सिंग छात्रा सोनी हेंब्रम का शव बरगद के पेड़ से लटका मिला

शव लगभग 20 फीट ऊंचाई पर पीली नायलॉन रस्सी से बंधा था

परिजनों ने रोशन सिंह भोगता पर हत्या कर शव को लटकाने का आरोप लगाया

एक वर्ष पहले प्रेम प्रसंग और फरीदाबाद जाने की पृष्ठभूमि सामने आई

पुलिस ने कांड संख्या 266/25 दर्ज कर जांच शुरू की, शव एसबीएमसीएच भेजा गया


Hazaribagh Murder Suspicion: पंचायत प्रतिनिधियों की मौजूदगी में शव उतारा, पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना पर कटकमसांडी मुखिया कुमारी श्रीति पांडेय और बाझा पंचायत प्रतिनिधि झमन सिंह भोगता मौके पर पहुंचे और पुलिस को खबर दी। सब-इंस्पेक्टर बिरजा कुजूर पुलिस बल के साथ पहुंचे और शव को नीचे उतरवाया। कागजी कार्रवाई पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम हेतु एसबीएमसीएच भेज दिया गया।

Hazaribagh Murder Suspicion:  परिजनों का आरोप – युवती की हत्या कर शव पेड़ पर लटकाया गया

मृतका के पिता मुन्ना हेंब्रम ने थाने में आवेदन देकर कुद गांव निवासी रोशन सिंह भोगता पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि एक वर्ष पूर्व सोनी का प्रेम प्रसंग गंगा कुमार भोगता नामक युवक से रहा था, जिसके कारण वह घर से फरीदाबाद चली गई थी। बाद में लौटने पर परिवार ने उसे घर ले आया।

पिता के अनुसार आरोपी युवक फोन पर लगातार जान से मारने की धमकी देता था। इसी आधार पर उन्होंने हत्या की आशंका जताई। पुलिस ने कटकमसांडी थाना कांड संख्या 266/25 के तहत हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Hazaribagh Murder Suspicion: आगे की कार्रवाई

पुलिस अब कॉल डिटेल, घटनास्थल की रिपोर्ट, पोस्टमार्टम रिपोर्ट और संभावित कारणों की जांच के आधार पर आगे कार्रवाई करेगी। परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं, जबकि क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

IIIT Ranchi Student Protest: आदित्य की मौत पर दूसरे दिन भी...

IIIT Ranchi Student Protest: ट्रिपल आईटी रांची में प्रथम वर्ष के छात्र आदित्य की मौत के बाद शुरू हुआ विरोध प्रदर्शन सोमवार को दूसरे...

Jharkhand Congress SIR Protest: दिल्ली में जुटे झारखंड कांग्रेस के दिग्गज,...

Jharkhand Congress SIR Protest, Ranchi: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ विरोध...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute: लोकगायक सुनील छैला बिहारी की जमीन...

Sunil Chhaila Bihari Land Dispute, देवघर: बिहार के प्रसिद्ध अंगिका और भोजपुरी लोकगायक सुनील छैला बिहारी (सुनील कुमार) की देवघर स्थित जमीन को लेकर...