मुख्य सचिव ने BSFDC की आधिकारिक वेबसाइट का किया शुभारंभ

पटना : बिहार स्टेट फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (BSFDC) की आधिकारिक वेबसाइट https://biharfilm.web.app/ का
आज शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत एवं व्यय की सचिव रचना पाटिल द्वारा किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कला एवं संस्कृति विभाग के सचिव प्रणव कुमार ने सर्वप्रथम मुख्य सचिव व सभाकक्ष में उपस्थित लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।

यह वेबसाइट बिहार के सभी शूटिंग स्थलों को अत्यंत प्रभावी व आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है

उन्होंने बीएसएफडीसी की वेबसाइट की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह वेबसाइट बिहार के सभी शूटिंग स्थलों को अत्यंत प्रभावी एवं आकर्षक ढंग से प्रस्तुत करती है, जिससे उपयोगकर्ता को वास्तविक अनुभव की अनुभूति होती है। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली तस्वीरों के जरिये विश्व के किसी भी कोने से बिहार के शूटिंग लोकेशनों को आसानी से एक्सप्लोर किया जा सकता है।

BSFDC 1 22Scope News

इस वेबसाइट पर राज्य के कलाकारों का विस्तृत विवरण उपलब्ध है – प्रणव कुमार

प्रणव कुमार ने आगे बताया कि इस वेबसाइट पर राज्य के कलाकारों का विस्तृत विवरण उपलब्ध है। साथ ही यह वेबसाइट एक ऐसा इकोसिस्टम प्रदान करती है, जिससे विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जा सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि फिल्म निर्माण से जुड़ी सामग्री एवं सेवाएं प्रदान करने वाले निजी क्षेत्र के प्लेयर्स भी इस प्लेटफॉर्म पर पंजीकरण कर सकते हैं, जिससे उनकी जानकारी आसानी से प्राप्त की जा सकेगी।

BSFDC 2 22Scope News

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने संबोधन की शुरुआत में सभागार में उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं

मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अपने संबोधन की शुरुआत में सभागार में उपस्थित सभी लोगों को नववर्ष की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बीतते वर्ष के साथ हम अपने कार्यों में कुछ न कुछ सकारात्मक योगदान करते हैं और उसमें नई अच्छी चीजें जोड़ते हैं, जो हमारे लिए वैल्यू एडिशन का कार्य करती हैं। उन्होंने कहा कि हमारी निरंतर कोशिश रहती है कि सिस्टम को और अधिक बेहतर कैसे बनाया जाए। Ease of Doing Business हमारा मूल मंत्र है और वर्ष 2026 तक बड़े डिजिटल रिफॉर्म्स के लक्ष्य की दिशा में बीएसएफडीसी की यह वेबसाइट निश्चित रूप से एक सकारात्मक एवं महत्वपूर्ण कदम है।

BSFDC 22Scope News

इस कार्यक्रम के कई अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर विकास आयुक्त मिहिर कुमार सिंह, सांस्कृतिक कार्य निदेशालय की निदेशिका रूबी, पुरातत्व निदेशालय के निदेशक कृष्णा कुमार, फिल्म निगम के अधिकारी और कला एवं संस्कृति विभाग के अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन सामान्य प्रशासन विभाग के महानिदेशक एवं मुख्य जांच आयुक्त दीपक कुमार सिंह द्वारा किया गया।

यह भी पढ़े : वर्ष 2025 की उपलब्धियों की मजबूत नींव पर नववर्ष 2026 में बिहार के खेल क्षेत्र में होगा ऐतिहासिक विस्तार…

Saffrn

Trending News

मुख्यमंत्री ने भागलपुर में 84 योजनाओं का किया उद्घाटन व शिलान्यास,...

भागलपुर : भागलपुर दौरे पर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार को जिले को बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस दौरान...

मंत्री नंदकिशोर का राबड़ी पर हमला, कहा- दलित होने की वजह...

पटना : बिहार सरकार के मंत्री नंदकिशोर राम ने पटना में 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास को लेकर जारी विवाद के बीच पूर्व...

मुख्यमंत्री ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में विशेष तौर पर बिहार...

पटना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'मन की बात' कार्यक्रम के आज 134वें एपिसोड के प्रसारण को मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ध्यानपूर्वक सुना। मुख्यमंत्री...

सोन नदी में नहाने के दौरान 4 बालक डूबे, 2 बरामद,...

आरा : भोजपुर जिले के चौरी थाना क्षेत्र के अंधारी गांव स्थित सोन नदी नदी में नहाने के दौरान बालक बालक डूब गए। तब...

CM सम्राट आज भागलपुर दौरे पर, 203 करोड़ की 84 योजनाओं...

भागलपुर : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज भागलपुर के दौरे पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img