बेतिया मे सड़क पर भू-माफिया का अवैध निर्माण, विरोध करने पर हुई मारपीट, मंत्री के फोन के बाद भी कार्रवाई नहीं, चार दिन से पुलिस है मौन

बेतिया मे सड़क पर भू-माफिया का अवैध निर्माण, विरोध करने पर हुई मारपीट, मंत्री के फोन के बाद भी कार्रवाई नहीं, चार दिन से पुलिस है मौन

बेतिया(प•चम्पारण) : बेतिया मुफ्फसिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बेतिया–अरेराज मुख्य पथ पर हरदिया जोड़ा पुल के पास सरकारी सड़क पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा कर दीवार खड़ी किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस अवैध निर्माण से न सिर्फ सरकारी सड़क प्रभावित हो रहा है, बल्कि बगल में स्थित एक किसान की निजी भूमि भी अतिक्रमण की चपेट में आ गईं है उक्त मामले में पीड़ितों ने मुफस्सिल थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है । स्थानीय लोगों के अनुसार, अवैध कब्जे का विरोध करने पर भू-माफियाओं द्वारा मारपीट और जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जिससे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

भू माफिया का आतंक, निर्माण कार्य जारी रहने से तनाव की स्थिति

इस संबंध मे स्थानीय बबलू कुमार ने बताया कि जोड़ा नहर से पूरब सरेह जाने वाली यह सड़क सरकारी नक्शे में दर्ज है, जिसकी चौड़ाई 15 से 40 फीट तक है। यह सड़क खाता संख्या 178, खेसरा संख्या 871 में अंकित है और इसी रास्ते से किसान अपने खेतों तक आते-जाते हैं। पुलिस के पहुंचने के बावजूद निर्माण कार्य नहीं रुका और सड़क किनारे लगे हरे पेड़ों की भी कटाई कर दी गई। पड़ितों ने बताया कि पुलिस द्वारा रोक लगाए जाने के बावजूद दोबारा निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया, जिससे फिर से तनाव की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने आपदा प्रबंधन मंत्री नारायण प्रसाद के आवास पर पहुंचकर शिकायत की।

पहले भी अवैध कब्जे का लगा आरोप

मंत्री नारायण प्रसाद ने बताया कि करीब दो वर्ष पूर्व भी इसी जमीन पर कब्जे का प्रयास हुआ था, जिसे पुलिस और अंचलाधिकारी के हस्तक्षेप से रोका गया था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सरकारी नक्शे में यह भूमि सड़क के रूप में दर्ज है, फिर भी भू-माफिया जबरन कब्जा करना चाहते हैं।

पुलिस की निष्क्रियता से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद

स्थानीय लोगों का आरोप है कि चार दिन पूर्व पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई, बावजूद इसके अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। पुलिस की निष्क्रियता से भू-माफियाओं के हौसले बुलंद हैं और आम लोग भय के साये में जीने को मजबूर हैं।

ये भी पढे :  मधुबनी में बांग्लादेशी बताकर युवक की पिटाई मामले पर पुलिस गंभीर,आरोपियों पर चलेगा हत्या के प्रयास का मामला

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार में 48 लाख हेक्टेयर में...

Bihar Rabi Farming Target 2026: बिहार सरकार ने वर्ष 2026 के रबी महाअभियान के तहत करीब 48 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में वासंतिक यानी रबी...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी के 25 साल के...

Bihar Cabinet on PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार के प्रमुख के रूप में सार्वजनिक जीवन और प्रशासनिक नेतृत्व के 25 वर्ष पूरे...

Bihar Flood Relief Fund: बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पर्यटन...

Bihar Flood Relief Fund: बिहार में बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पर्यटन विभाग ने मुख्यमंत्री राहत कोष में एक करोड़ रुपये...