Municipal elections Security Alert:कड़ी Police निगरानी, अपराधियों पर सख्ती और सीमाएं सील

झारखंड नगर निकाय चुनाव को लेकर पुलिस और प्रशासन अलर्ट। सीमाएं सील, अपराधियों पर नजर, नकदी और अवैध शराब पर सख्त कार्रवाई के निर्देश।


Municipal elections Security Alert रांची: राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही झारखंड पुलिस और जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गए हैं। 29 जनवरी से चार फरवरी तक राज्य के सभी 48 नगर निकायों में नामांकन की प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच संपन्न होगी। इसके बाद 23 फरवरी को मतदान और 27 फरवरी को मतगणना कराई जाएगी। चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष बनाने के लिए पुलिस ने अपराधियों और असामाजिक तत्वों पर सख्त पहरा शुरू कर दिया है।

पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सभी जिलों की सीमाओं को सील करने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। आपराधिक छवि वाले लोगों की आवाजाही पर कड़ी निगरानी रखने के लिए सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने साफ किया है कि चुनावी माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी।

Municipal elections Security Alert: सीमाएं सील, अपराधियों पर विशेष नजर

नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर सभी जिलों में अंतरजिला और अंतरराज्यीय सीमाओं पर चेक पोस्ट सक्रिय कर दिए गए हैं। पुलिस को निर्देश दिया गया है कि पुराने अपराधियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जाए।

डीसी और एसपी को आपसी समन्वय के साथ काम करने को कहा गया है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जा रही है। चुनाव से पहले ही अपराध और अव्यवस्था पर नियंत्रण के लिए विशेष रणनीति बनाई गई है।


Key Highlights

नगर निकाय चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस अलर्ट मोड में

सभी जिलों की सीमाएं सील, सघन जांच अभियान शुरू

50 हजार से अधिक नकदी पर दस्तावेज दिखाना अनिवार्य

रांची के सीमावर्ती इलाकों में अवैध शराब पर सख्ती

संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती


Municipal elections Security Alert: 50 हजार से अधिक नकदी पर सख्ती, दस्तावेज दिखाना अनिवार्य

नगर निकाय चुनाव के दौरान नकदी के अवैध इस्तेमाल को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त दिशा निर्देश जारी किए हैं। यदि कोई व्यक्ति 50 हजार रुपए से अधिक नकद लेकर चलते हुए पकड़ा जाता है और वह बैंक पासबुक, निकासी रसीद या अन्य वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाता है, तो उस राशि को जब्त किया जा सकता है।

इसके अलावा 10 लाख रुपए से अधिक नकद मिलने पर मामला सीधे आयकर विभाग को सौंपा जाएगा। हालांकि यदि व्यक्ति यह साबित कर देता है कि नकद राशि वैध है और उसका चुनावी गतिविधियों से कोई संबंध नहीं है, तो जांच के बाद राशि लौटाई जा सकती है।

Municipal elections Security Alert:रांची सीमा क्षेत्रों में कड़ी चेकिंग, शराब पर पूरी तरह शिकंजा

नगर निकाय चुनाव को देखते हुए रांची जिले के सीमावर्ती इलाकों में विशेष निगरानी शुरू कर दी गई है। रांची मुरी मार्ग पर पश्चिम बंगाल से सटे इलाकों में सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि अवैध शराब की खेप जिले में प्रवेश न कर सके।

खलारी, ओरमांझी, रांची खूंटी सीमा और बीजूपाड़ा क्षेत्र में भी नाकेबंदी कर हर वाहन की जांच की जा रही है। पुलिस और फ्लाइंग स्क्वायड की टीमें अलर्ट मोड में हैं। यदि किसी के पास चार लीटर से अधिक शराब पाई जाती है, तो उसे तत्काल जब्त कर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 

Highlights

Jharkhand Ration Card Update: 68 लाख राशन कार्डधारियों का तैयार होगा...

झारखंड सरकार 68 लाख राशन कार्डधारियों का जातिगत डेटा बेस तैयार करेगी। इसके लिए विशेष डीलर ऐप बनाया गया है, जिससे लाभुकों की जाति...

Jharkhand Liquor Supply Crisis: 200 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान पर...

 झारखंड में शराब, बीयर और वाइन कंपनियों का 200 करोड़ रुपये से अधिक भुगतान लंबित है। उद्योग संगठनों ने सरकार से जल्द भुगतान की...

NEET UG Re-Test 2026: अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए रांची से...

NEET UG Re-Test 2026 के लिए 21 जून को रांची से धनबाद और डालटनगंज तक दो विशेष ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे ने मुख्यालय...