सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

सिक्किम के सीएम प्रेम सिंह तमांग पहुंचे बोधगया, महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना

गया : सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग एक दिवसीय दौरे पर अंतरराष्ट्रीय बौद्ध तीर्थ स्थल बोधगया पहुंचे। इस दौरान उन्होंने महाबोधि मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना की।

सिक्किम सीएम की अगवानी की बीटीएमसी सचिव डॉ. श्वेता महारथी

मुख्यमंत्री के आगमन पर बीटीएमसी की सचिव डॉ. श्वेता महारथी ने उनका खादा देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने महाबोधि मंदिर के गर्भगृह में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने पवित्र बोधि वृक्ष के नीचे कुछ समय व्यतीत कर ध्यान किया।

मुख्यमंत्री ने दिया भाईचारे का संदेश

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा कि “बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे हमलों का मैं विरोध करता हूं। किसी भी देश या समाज में किसी एक समुदाय को निशाना बनाना ठीक नहीं है। हमारा देश भाईचारे और सह-अस्तित्व की नीति पर चलता है। मैं यही संदेश देना चाहता हूं कि हम जहां भी रहें, मिल-जुलकर और शांति के साथ रहें।”

ये भी पढे :  बेतिया मे सड़क पर भू-माफिया का अवैध निर्माण, विरोध करने पर हुई मारपीट, मंत्री के फोन के बाद भी कार्रवाई नहीं, चार दिन से पुलिस है मौन

आशीष कुमार की रिपोर्ट 

Shardiya Navratri 2026: 11 अक्टूबर से नवरात्र शुरू, 17 को दुर्गा...

 10 अक्टूबर को पितृपक्ष समाप्त होगा और 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्र शुरू होंगे। रांची में 17 अक्टूबर को प्रतिमा स्थापना और नवपत्रिका प्रवेश...

LPG e-KYC: 1 अक्टूबर से बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी, सब्सिडी के...

 1 अक्टूबर 2026 से सब्सिडी वाले घरेलू LPG सिलेंडर के लिए बायोमेट्रिक आधार प्रमाणीकरण जरूरी होगा। e-KYC करा चुके ग्राहकों को दोबारा प्रक्रिया नहीं...

NEET PG Answer Key: पहली बार NBEMS जारी करेगा ऑफिशियल आंसर-की,...

NEET PG की ऑफिशियल Answer Key जल्द जारी होगी। NBEMS पहली बार आंसर-की जारी करेगा। उम्मीदवार ऑब्जेक्शन दर्ज कर सकेंगे, रिजल्ट 30 सितंबर तक...