जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में संपन्न, विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

जिला परिषद की बैठक डीआरडीए सभागार में संपन्न, विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर

अररिया : जिला परिषद अररिया की सामान्य बैठक डीआरडीए सभागार में माननीय अध्यक्ष श्री आफताब अजीम पप्पू की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की गहन समीक्षा के साथ-साथ जिला परिषद की आय बढ़ाने के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।

विभिन्न विभागों की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई

बैठक की शुरुआत पूर्व बैठक की कार्यवाही की संपुष्टि एवं अनुपालन प्रतिवेदन की समीक्षा से हुई। इसके बाद ऊर्जा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, कल्याण, कृषि, शिक्षा, राजस्व एवं भूमि सुधार, समाज कल्याण, कला-संस्कृति एवं युवा, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण तथा ग्रामीण कार्य विभाग की योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्यों ने योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनहित से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव रखे।

लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश

मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी, जिला परिषद अररिया द्वारा 15वीं वित्त आयोग, षष्ठम राज्य वित्त आयोग एवं पंचम वित्त आयोग अंतर्गत संचालित लंबित योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को सभी लंबित योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण करने का सख्त निर्देश दिया गया। साथ ही जिला परिषद की आय के स्रोतों को सुदृढ़ करने के लिए योजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर लागू करने पर विशेष जोर दिया गया।

उपविकास आयुक्त के अलावा जिला परिषद उपाध्यक्ष सहित कई अधिकारी थे उपस्थित 

बैठक में माननीय उपाध्यक्ष जिला परिषद चांदनी देवी, जिला परिषद के सभी सदस्य, मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी-सह-उप विकास आयुक्त श्रीमती रोजी कुमारी, निदेशक लेखा प्रशासन एवं स्वनियोजन डीआरडीए सौरभ सिन्हा, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी जय जय राम सहित जिला एवं प्रखंड स्तर के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

ये भी पढ़े : मुख्यमंत्री के आदेश से जीविका कर्मियों में खुशी की लहर, 30 प्रतिशत तक वेतन में इजाफा, इस दिन से होगा भुगतान

राकेश कुमार भगत की रिपोर्ट

Bihar Investment Proposals 2026: बिहार में ₹1.21 लाख करोड़ के निवेश...

Bihar Investment Proposals 2026, पटना: बिहार में औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार भूमि उपलब्धता, बुनियादी ढांचे और उद्यमियों के लिए...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking: बिहार पर्यटन निगम की लग्जरी कैरावैन...

Bihar Tourism Luxury Caravan Booking, पटना: बिहार में पर्यटन को सुविधाजनक और यादगार बनाने के लिए बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम की लग्जरी कैरावैन...

Airtel International Roaming Compensation: एयरटेल और भारती टेलीमीडिया पर 1.25 लाख...

Airtel International Roaming Compensation, पटना: अंतरराष्ट्रीय रोमिंग सेवा उपलब्ध नहीं कराने के मामले में जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने भारती टेलीमीडिया लिमिटेड...