मुख्यमंत्री के आदेश से जीविका कर्मियों में खुशी की लहर, 30 प्रतिशत तक वेतन में इजाफा, इस दिन से होगा भुगतान

मुख्यमंत्री के आदेश से जीविका कर्मियों में खुशी की लहर, 30 प्रतिशत तक वेतन में इजाफा, इस दिन से होगा भुगतान

पटना :    बिहार सरकार ने ग्रामीण आजीविका मिशन यानी जीविका से जुड़े अधिकारियों और कर्मियों को बड़ी सौगत दी है। मुख्यमंत्री नीतीश के जारी आदेश का असर जीविका से जुड़े सभी कर्मियों के वेतन में 10 से 30 प्रतिशत कर इजाफा की घोषणा की गई है जो 1 अप्रैल 2026 से प्रभावी होगा।

ब्लॉंक स्तर पर कार्यरत कर्मियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

सरकार के इस आदेश से हजारों कर्मियों को आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। सरकार के आदेश के अनुसार राज्य और जिला स्तर पर काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों के वेतन में 10 से 15 प्रतिशत तक बढोत्तरी होगी, जबकि ब्लाँक स्तर पर कार्यरत कर्मियों को सबसे ज्यादा फायदा मिलेगा, इनके वेतन में 20 से 30 प्रतिशत वृद्धि की गई है।

जिला स्तर के कर्मियों को होगा 15 प्रतिशत का फायदा

जिला प्रोजेक्ट मैनेजर, प्रोग्रामर और तकनीकी पदों पर 15 प्रतिशत वृद्धि का फायदा मिलेगी। ब्लॉक प्रोजेक्ट मैनेजर और थीमैटिक मैनेजर को 20 प्रतिशत का लाभ होगा। वहीं, क्षेत्र समन्वयक, सामुदायिक समन्वयक, कार्यालय सहायक, लेखाकार, स्टेनो, आईटी कर्मी और अन्य कर्मचारियों के वेतन में 30 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की गई है।

पाँच लाख तक का मेडिक्लेम भी मिलेगा , वेतन में वृद्धि और मेडिक्लेम की घोषणा से कर्मियों में खुशी की लहर

नीतीश सरकार ने जीविका कर्मियों को 5 लाख तक मेडिक्लेम भी देने की घोषणा की है। यह घोषणा विभिन्न स्तर पर कार्यरत गंभीर बीमारी से जुझते मरीजों और उनके परिजनों को राहत देगा। सरकार के इस फैसले से जीविका से जुड़े कर्मियों में खुशी की लहर है। वेतन में वृद्धि और मेडिक्लेम की घोषणा न सिर्फ कर्मचारियों के मनोबल को बढायेगी बल्कि उनकी कार्य क्षमता और गुणवत्ता में भी सुधार का माध्यम बनेगी। गौरतलब हो कि लंबे समय से वेतन में वृद्धि की मांग कर रहे कर्मियों के लिये यह नये साल के तोहफे से कम नही है।

ये भी पढे : नए साल में CM नीतीश का बड़ा फैसला, बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा इलाज, जारी किया QR कोड

Jhargram Bus Accident: लॉरी को ओवरटेक करते समय बड़ा हादसा, कोलकाता...

Jhargram Bus Accident: पश्चिम बंगाल के झारग्राम ग्रामीण क्षेत्र स्थित गजाशिमुल में खड़गपुर-चिचड़ा 49 नंबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार को एक यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़-कटाव को लेकर अलर्ट, विजय कुमार...

Bihar Flood Control: बिहार में बाढ़ और कटाव की संभावित स्थिति से निपटने के लिए जल संसाधन विभाग की ओर से किए जा रहे कार्यों...

Bihar Digital Fertilizer Sale: किसानों के लिए बड़ी खबर! अब ऐसे...

Bihar Digital Fertilizer Sale: बिहार सरकार के कृषि विभाग ने किसानों को उर्वरक उपलब्ध कराने की व्यवस्था को डिजिटल बनाने की दिशा में कदम...