Vande Bharat Sleeper Train को जनवरी के अंत में हरी झंडी दिखाई जा सकती है. इस बात का खुलासा हो चुका है कि भारत की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन गुवाहाटी-हावड़ा मार्ग पर चलेगी. देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें, रेल, सूचना एवं प्रसारण एवं इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने देश की राजधानी दिल्ली में वंदे भारत स्लीपर ट्रेन का निरीक्षण किया था.
यह स्लीपर ट्रेन जब देश की पटरियों पर दौड़ेगी तो नजारा देखने योग्य होगा. मीडिया सूत्रों के हवाले से ये ट्रेन इतनी बेहतर है कि यदि आप चलती ट्रेन में भरी पानी की ग्लास रख देते हैं, तब भी वह नहीं गिरती है. चलने के दौरान भी ट्रेन पूरी तरह से स्टेबल रहती है. तो चलिए जानते हैं इस ट्रेन से जुड़ी हर जानकारी के बारे में.
Vande Bharat Sleeper Train: पीएम मोदी दिखाएंगे हरी झंडी
मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी इस महीने के अंत में Vande Bharat Sleeper Train को हरी झंडी दिखा सकते हैं. ट्रेन भारत की पटरियों पर दौड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार है. कयास लगाई जा रही है कि 18 या 19 जनवरी को इस स्लीपर ट्रेन को हरी झंडी दिखाई जा सकती है. इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बें है. जिसमें कुल 823 यात्री एक बार में सफर कर सकते हैं. बता दें, यह ट्रेन 180 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ सकने में सक्षम है.
वहीं बताया यह भी जा रहा है कि कोलकाता-गुवाहाटी के बीच चलने वाली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन 120-130 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी. ऐसे में यात्रियों को इस ट्रेन में यात्रा करने में बहुत मजा आने वाला है. वहीं कई लोग इस ट्रेन में सफर करने का प्लान अभी से ही बना लिए हैं. अब देखना यह है कि ट्रेन को हरी झंडी दिखने के बाद इसमें सफर करने वाले यात्री इसे कितना पसंद करते हैं.
Vande Bharat Sleeper Train: काफी सस्ता है किराया
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सुविधा के साथ-साथ सफर का किराया भी काफी सस्ता है. इस ट्रेन में यदि आप थर्ड एसी (3rd AC) में सफर कर रहे है तो, भोजन सहित आपके सफर का किराया मात्र 2,300 रुपये रहेगा. वहीं सेकंड एसी (2nd AC) का किराया 3,000 रुपये और फर्स्ट एसी (1st AC) का किराया लगभग 3,600 रुपये होगा. इस ट्रेन के किराये को मध्यम वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखते हुए रखा गया है.
ताकि इस शानदार ट्रेन में मध्यम वर्ग के परिवार के लोग भी आसानी से सफर कर सकें. यदि हम गुवाहाटी से कोलकाता की एयर टिकट की बात करें तो, एक यात्री का किराया लगभग 6,000 से 8,000 रुपये हैं. तो ऐसे में यात्री हवाई यात्रा के स्थान पर वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में सफर करना अधिक पसंद करेंगे.

Vande Bharat Sleeper Train: इस ट्रेन में हैं कुल 16 डिब्बे
आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस ट्रेन में कुल 16 डिब्बे हैं. जिसमें थर्ड एसी के 11 डिब्बे, सेकंड एसी के चार डिब्बे और फर्स्ट एसी का एक डिब्बा है. वहीं सीट की बात की जाए तो, थर्ड एसी में कुल 611 सीट, सेकंड एसी में 188 सीट और फर्स्ट एसी में 24 सीटें हैं. इसके अलावा इस ट्रेन के गेट ऑटोमैटिक है. सस्पेंशन की बात की जाए तो, आप सफर के बाद जरूर कहेंगे वाह भाई वाह क्या कमाल का ट्रेन है.
Vande Bharat Sleeper Train: यात्रियों को दी जाएगी क्षेत्र-विशिष्ट भोजन
मिली जानकारी के अनुसार, इस ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को यात्रा के दौरान क्षेत्र-विशिष्ट भोजन परोसा जाएगा. जैसा की हम सभी जान रहे हैं कि पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन असम से बंगाल तक चलेगी. ऐसे में यात्रियों को भोजन के तौर पर असमिया व्यंजन और बंगाली व्यंजन खाने के लिए दी जाएगी.
Highlights


