बिहार सरकार की कृषि योजनाओं ने किसान की राह को बनाया आसान, अब किसान कहलाना फक्र की बात

बिहार सरकार की कृषि योजनाओं ने किसान की राह को बनाया आसान, अब किसान कहलाना फक्र की बात

पटना :  मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का शासन प्रदेश के किसानों के लिए वरदान साबित हो रहा है। इस बात का स्पष्ट उदाहरण दे रहे सीतामढ़ी जिले के बथनाहा प्रखंड के सोनमा गांव के एक सफल किसान जूगेश्वर सिंह व उनके बेटे शशि कुमार। अपने कृषि सफर को याद करते हुए शशि ने बताया कि उनके पिता शुरू से कृषि उत्पादक किसान थे इंटर की पढाई पूरा करने के बाद वे सरकारी नौकरी की जगह अपने पिता के काम में हाथ बंटाने लगे।

कृषि विभाग की योजनाओं का मिल रहा भरपूर फायदा

सरकार की योजनाओं के लाभ से उगा रहे अलग-अलग सब्जी, मंडी में उचित दाम पर खरीद लेते अधिकारी
शशि ने यह भी बताया कि सरकार की योजनाओं के लाभ से आज वे और उनके पिता जूगेश्वर सिंह विभिन्न प्रकार की सब्जी उत्पाद कर रहे है। बिहार सरकार के कृषि विभाग की योजनाओं का लाभ लेकर अलग-अलग जगहों से बीज उपचार और सब्जी उत्पादन से संबंधित जानकारी प्राप्त किये और सब्जी उत्पादन में लग गए उनके द्वारा परवल, फूल गोभी, बंधा गोभी, उजला गोभी, बंधागोभी, ब्रोकली और पहली बार गुलाबी गोभी उनके द्वारा उपजाया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि उनके द्वारा उपजाया गयी सब्जी आसानी से सीतामढी बाजिदपुर मंडी, बथनाहा मंडी में बडे-बडे व्यापारी खरीद लेते है।

ढाई एकड में सब्जी उत्पाद करके कमा रहे 10 लाख

सफल कसान जुगेश्वर सिंह ने अपने परिवार की जानकारी देते हुए कहा कि आज हमारे घर के तीन बच्चे भी कृषि क्षेत्र में सब्जी, फल व अनाज का उत्पादन करके संपन्न किसान की गाथा लिख रहे है। वहीं परिवार की ढाई एकड़ कृषि जमीन में सालाना 10 लाख रुपए तक की कमाई करके अपने परिवार का खुशी-खुशी लालन पालन कर रहे है। उन्होंने बिहार के किसानों को संदेश देते हुए कहा कि वह सब्जी उत्पादन में आकर आर्थिक रूप से सशक्त हो सकते है।

गांव के अन्य किसान भी हो रहे प्रेरित

सफल किसान जुगेश्वर व उनके बेटे शशि की कहानी से प्रेरित होकर उनके गांव सोनमा के किसान राजा कुमार ने कहा कि मैं जुगेश्वर जी से प्रेरित होकर खेत को लीज लेकर सब्जी उत्पादन कर रहा हूं और मैं घर के लोगों के साथ रहकर खुश हूं । जूगेश्वर जी द्वारा ब्रोकली का खेती अभी किया गया है जो सेहत के लिए बहुत ही लाभदायक है सारे विटामिन इसमें पाए जाते हैं।

ये भी पढ़े : जल जीवन हरियाली दिवस कार्यक्रम का मंत्री श्रवण कुमार ने किया उदघाटन, प्रधान सचिव पंकज कुमार सहित मिशन निदेशक सुमित कुमार रहे मौजूद

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...