कृषि विभाग की नई पहल,फार्मर आईडी बनवाएँ, कृषि योजनाओं का लाभ उठाएँ: जिलाधिकारी, पटना

कृषि विभाग की नई पहल,फार्मर आईडी बनवाएँ, कृषि योजनाओं का लाभ उठाएँ : जिलाधिकारी, पटना

पटना : कृषि विभाग बिहार सरकार के द्वारा बिहार के किसानों के लिये खास पहल की गई है। जिसके तहत किसानों का खास आईडी बनाई जायेगाी । इसको लेकर हर पंचायत में विशेष कैम्प (6 से 9 जनवरी, 2026) की शुरूआत की जा रही है।

योजना का मुख्य उद्देश्य

योजना का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक किसान को एकीकृत डिजिटल पहचान तैयार करना है ताकि किसानों को कृषि विभाग की योजनाओं से जोड़ा जा सके। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि सहित सभी लाभों की आसान पहुँच सुनिश्चित करना भी है।

योजना का लाभ लेने के लिये चाहिये आवश्यक दस्तावेज

योजना का फायदा लेने के लिये किसानों को अपना आधार कार्ड,मोबाईल नंबर के अलावा स्वंय के नाम की ऑनलाईन जमाबंदी से संबंधित दस्तावेज भी जमा करना होगा। जिसके बाद किसानों की फार्मर आईडी बनाई जायेगी। विभाग के द्वारा कहा गया है कि परेशानी की स्थिति में किसानों को संबंधित जिले के अपने किसान सलाहकार से संपर्क करना चाहिये ।

विभाग के द्वारा जारी किया गया टॉल फ्री नंबर

कृषि विभाग का हेल्पलाईन नंबर 18001801551 तथा राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग का हेल्पलाईन नंबर 18003456215 जारी किया है। किसानों द्वारा किसी भी समस्या के समाधान के लिए उपर्युक्त हेल्पलाईन नंबरों के साथ जिला कृषि पदाधिकारी, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, प्रखंड कृषि पदाधिकारी, कृषि समन्वयक या किसान सलाहकार से सम्पर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़े : जस्टिस संगम कुमार साहू बने पटना HC के चीफ जस्टिस, गवर्नर ने दिलाई शपथ

 

Saffrn

Trending News

Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img