हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला में कृषि विभाग अंतर्गत कृषि प्रदर्शनी का कल होगा शुभारंभ

पटना : कृषि विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने कहा कि हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला 2024 में कृषि विभाग अंतर्गत कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन बिहार सरकार के कृषि मंत्री मंगल पांडे द्वारा 20 नवंबर को किया जाएगा। कृषि प्रदर्शनी से योजनाओं का प्रचार -प्रसार होगा। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेले में कृषि विभाग द्वारा कृषि प्रदर्शनी लगाई जाती है। इसका मूल उद्देश्य किसानों एवं आम लोगों के बीच सरकार के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का प्रचार -प्रसार करना तथा कृषि के आधुनिकीकरण से अवगत कराना है।

सचिव अग्रवाल ने बताया कि कृषि प्रदर्शनी में आधुनिक कृषि यंत्रों, जैविक उत्पादों, उद्यान, जलवायु अनुकूल कृषि, पौधा उत्पादन केंद्र, उन्नत प्रजाति के बीज, मशरूम केंद्र, पौधा संरक्षण, प्राकृतिक यौगिक खेती, फसल अवशेष प्रबंधन, माप – तौल संभाग, डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा एवं अन्य कृषि सम्बंधी प्रदर्शनी लगी है।

यह भी देखें :

किसानों को जागरुक करने में है महत्वपूर्ण भूमिका

उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला अंतर्गत इस कृषि प्रदर्शनी से आम लोगों को कृषि के विषय में जानकारी प्राप्त होगी, खास कर किसान इन जानकारियों से काफी लाभान्वित होंगे। उन्होंने आगे कहा कि आज के किसान कृषि की परंपरागत पद्धति को छोड़कर आधुनिक एवं वैज्ञानिक पद्धति को अपना रहे हैं और इसमें कृषि विभाग कृषि प्रदर्शनी के माध्यम से भी किसानों को जागरुक कर रहा है। सचिव , कृषि ने कहा कि कृषि प्रदर्शनी के अंतर्गत कृषि गोष्ठी का भी आयोजन किया जाएगा , जिसमें कृषि विशेषज्ञ कृषि सम्बंधी महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा करेंगे। गोष्ठी के दौरान किसानों की समस्याओं को सुना जायेगा तथा समस्याओं के निवारण के उपाय भी बताए जाएंगे।

यह भी पढ़े : सोनपुर मेला में सहकारिता मंडप का मंत्री प्रेम कुमार ने किया उद्घाटन

Bokaro Hydra Accident: हाइड्रा की चपेट में आने से साइकिल सवार...

Bokaro Hydra Accident: चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ पर राष्ट्रीय उच्च पथ-32 पर हाइड्रा की चपेट में आने से एक साइकिल सवार की...

 Crime News: भभुआ की सब्जी मंडी में चाकूबाजी, 24 वर्षीय युवक...

बिहार के कैमूर जिले के भभुआ की सब्जी मंडी में चाकू मारकर 24 वर्षीय युवक की हत्या। परिजनों ने एकता चौक पर शव रखकर...

Parasnath News: पारसनाथ के जंगल में नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम,...

गिरिडीह के पारसनाथ स्थित जिख्वाबेड़ा जंगल में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 5 किलो का केन बम, कोडेक्स वायर और 38...