रजिस्ट्री ऑफिस में भू-माफियाओं द्वारा मूल अभिलेख को बदल कर फर्जीवाड़ा मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

अररिया : अररिया के रजिस्ट्री ऑफिस में भू-माफियाओं द्वारा मूल अभिलेख को बदल कर फर्जीवाड़ा मामले में पुलिस ने एक आरोपी सनाउल्लाह शेख उर्फ सोनू को गिरफ्तार किया है। एसपी अंजनी कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में पता चला है कि सनाउल्लाह शेख ने ऑफिस कर्मी को पांच लाख रुपए देकर मूल अभिलेख को ही बदल दिया था।

SP अंजनी कुमार ने कहा- यह पूरा खेल रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा है

एसपी ने बताया कि यह पूरा खेल रजिस्ट्री ऑफिस के कर्मियों की मिलीभगत से चल रहा है। एसपी ने बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस में पूर्व में भी ऐसा कई केस दर्ज हो चुका है। सभी में एक हीं पैटर्न पर फर्जीवाड़ा हुआ है। रजिस्ट्री ऑफिस में रुपए लेकर क्रेता और विक्रेता का नाम बदल दिया जाता है। वहीं एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि रजिस्ट्री ऑफिस द्वारा केस करवाने वाला वादी की भूमिका भी संदिग्ध है। भू-माफियाओं के इस सिंडिकेट का खुलासा करने के लिए केस का गहनता के साथ अनुसंधान किया जा रहा है।

Araria SP 1 22Scope News

यह भी पढ़े : बिहार के चार सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की मिली धमकी, ई-मेल से मचा हड़कंप…

मंटू भगत की रिपोर्ट

Ranchi Weather Update: सुबह कुहासा, अगले 3 दिनों में गिरेगा न्यूनतम...

 रांची में सुबह कुहासा छाने की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, झारखंड में अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान 2 से 3...

Bihar MLC Election 2026: जन सुराज पर नकदी बांटने के आरोप,...

Bihar MLC Election 2026: बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (BJP) और प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी...

Bihar Weather Update: मानसून की विदाई के बाद बदला मौसम, सुबह-रात...

Bihar Weather Update, पटना: बिहार से मानसून की विदाई के साथ ही मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। पुरवा और पछुआ हवाओं के...