राजधानी के रजिस्ट्री ऑफिस में फायरिंग, गार्ड समेत 2 लोगों को लगी गोली

पटना : राजधानी पटना से इस वक्त बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। पटना के रजिस्ट्री ऑफिस में गोली चली है। जिसमें गार्ड समेत दो लोग घायल बताए जा रहे हैं। गार्ड की राइफल से ही गोली चली है। दोनों घायलों को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। घटना गांधी मैदान थाना क्षेत्र की बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक रजिस्ट्री ऑफिस के गार्ड की बंदूक से मिस फायर होने के कारण ये घटना हुई। एक व्यक्ति को पैर में और एक व्यक्ति को हाथ में गोली लगी है।

Goal 7 22Scope News

मामले की जांच में सक्रिय हुई पुलिस

बताया जा रहा है कि यह गलती से हुई फायरिंग थी, जिसमें दो लोग घायल हो गए। दोनों घायलों को तुरंत इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया। घटना के बाद गांधी मैदान थाने की पुलिस भी मामले की जांच में सक्रिय हो गई है।

गार्ड की डबल बैरल बंदूक से चली गोली

घटना का जायजा लेने के बाद पटना सेंट्रल एसपी दीक्षा ने बताया कि यह गोली यहां तैनात एक गार्ड की डबल बैरल बंदूक से चली है। गोली गलती से चल गई और दो लोगों को लग गई, उन्हें इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा गया है। साथ ही पुलिस की जांच चल रही है कि आखिर यहां गोलीबारी कैसे हुई, इस मामले की पूरी जांच की जा रही है।

यह भी पढ़े : राजधानी पटना में थार सवार की गुंडागर्दी! महिला पुलिसकर्मी को रौंदने की कोशिश…

कौशल किशोर और रंजीत कुमार की रिपोर्ट

Jamtara Cyber Fraud: जामताड़ा साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, लाखों की...

Jamtara Cyber Fraud: झारखंड के जामताड़ा ज़िले में साइबर अपराध के ख़िलाफ़ चल रहे अभियान के तहत, साइबर पुलिस स्टेशन ने एक कथित साइबर फ्रॉड...

Jadugoda Protest: जादूगोड़ा में विधायक के खिलाफ फूटा गुस्सा, 19 करोड़...

Jadugoda Protest: मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम के जादूगोड़ा मोड़ चौक पर ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया और पोटका के विधायक संजीव सरदार का पुतला फूंका।...

Katras Road Accident: कतरास कॉलेज के पास भीषण सड़क हादसा, युवक...

Katras Road Accident: मंगलवार को बाघमारा सब-डिविजन के कतरास पुलिस स्टेशन इलाके में कतरास कॉलेज के पास एक दुखद सड़क हादसे में एक युवा मोटरसाइकिल...