Elephant Attack News: झारखंड में हाथी आतंक  पांच की मौत से दहशत, पश्चिम सिंहभूम में हालात गंभीर

Elephant Attack News के बीच झारखंड में हजारीबाग, गढ़वा और पश्चिम सिंहभूम में हाथियों के हमले से पांच मौतें, आठ दिनों में 19 की जान गई


Elephant Attack News रांची: झारखंड के विभिन्न जिलों में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। हजारीबाग, गढ़वा और पश्चिम सिंहभूम जिलों में अलग अलग घटनाओं में कुल पांच लोगों की मौत हाथियों के हमले में हो गई है। जंगल से सटे गांवों में लोग दहशत के साये में जीने को मजबूर हैं। पश्चिम सिंहभूम जिले में ही बीते आठ दिनों में हाथियों के हमले से मरने वालों की संख्या बढ़कर 19 हो गई है।

हजारीबाग जिले के कटकमदाग प्रखंड स्थित बनहा गांव में शुक्रवार सुबह बरमुहल्ला तालाब के पास एक किसान को हाथी ने कुचल कर मार डाला। वहीं गढ़वा जिले के चिनिया वन क्षेत्र के चिरका आमा टोला गांव में हाथी ने घर में सो रही 52 वर्षीय गीता देवी को कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के वक्त उनके पति प्रभु कोरवा भी घर में मौजूद थे।


Key Highlights

झारखंड में हाथियों के हमले से एक दिन में पांच लोगों की मौत

पश्चिम सिंहभूम में आठ दिनों में 19 लोगों की जान गई

हजारीबाग में किसान और गढ़वा में महिला की मौत

बेनीसागर में दो ग्रामीण और एक वनकर्मी हाथी का शिकार बने

मुख्यमंत्री ने हाथियों को ट्रैंक्यूलाइज कर बाहर भेजने के निर्देश दिए


 Elephant Attack News: पश्चिम सिंहभूम में दो ग्रामीण और वनकर्मी की मौत

पश्चिम सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड के बेनीसागर में हाथी के हमले से दो ग्रामीणों और एक वनकर्मी की मौत हो गई। मृतकों में तिलोकुटी गांव निवासी प्रकाश दास 40 वर्ष और दामोदर कुल्डी 8 वर्ष शामिल हैं। इसके अलावा दोपहर में बेनीसागर में वनकर्मी सुकलाल बेसरा को हाथी ने पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिनकी बाद में मौत हो गई।

इन घटनाओं के बाद इलाके में भारी दहशत फैल गई है और ग्रामीण रात में घरों से बाहर निकलने से भी डर रहे हैं। वन विभाग की टीमें हाथियों की निगरानी में जुटी हैं, लेकिन जंगल और आबादी के बीच दूरी कम होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है।

 Elephant Attack News: मुख्यमंत्री ने जंगली हाथियों पर नियंत्रण के दिए निर्देश

हाथियों द्वारा लगातार हो रही मौतों पर राज्य सरकार ने गंभीर चिंता जताई है। कैबिनेट की बैठक के बाद मंत्री दीपक बिरुवा ने बताया कि पश्चिम सिंहभूम में अब तक 18 लोगों की जान हाथियों के हमले में जा चुकी है। इस पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पीसीसीएफ वाइल्ड लाइफ परितोष उपाध्याय से बात कर तत्काल हालात की जानकारी ली।

मुख्यमंत्री को बताया गया कि हाथियों को ओड़िशा सीमा के पास तक खदेड़ा गया है और अब उन्हें ट्रैंक्यूलाइज कर ट्रकों के माध्यम से ओड़िशा स्थित सेल्टर होम भेजने की योजना बनाई जा रही है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द इस स्थिति पर काबू पाया जाए और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...